
'रूस-यूक्रेन जंग रोकने के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया, मैं रोकूंगा वॉर...' बाइडेन प्रशासन-कमला को ट्रंप ने घेरा
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस युद्द में लाखों लोग मारे गए हैं. वहां हालात बहुत खराब हैं.मुझे लगता है कि इस युद्ध को समाप्त करना अमेरिका के सर्वोत्तम हित में है. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मैं अगर राष्टट्रपति बना तो मैं इस युद्ध को खत्म करा दूंगा.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच हुई प्रेसिडेंशियल स्पीच के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर तीखी बहस हुई. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्द को लेकर जहां ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर निशाना साधा तो वहीं हैरिस ने भी पलटवार किया. इस दौरान गाजा संघर्ष, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर बहस हुई.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले ट्रंप-हैरिस रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस युद्द में लाखों लोग मारे गए हैं. वहां हालात बहुत खराब हैं.मुझे लगता है कि इस युद्ध को समाप्त करना अमेरिका के सर्वोत्तम हित में है. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि मैं अगर राष्टट्रपति बना तो मैं इस युद्ध को खत्म करा दूंगा. वहीं, बाइडेन पर हमला बोलते हुए कहा कि बाइडेन प्रशासन में नेतृत्व की कमी ने रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने की अनुमति दी.
इस दौरान कमला हैरिस ने कहा, 'अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति होते तो पुतिन अभी कीव में बैठे होते.' उन्होंने कहा कि हमारे समर्थन और हथियारों की मदद के कारण आज यूक्रेन मजबूती से रूस के सामने खड़ा है. वहीं, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह चाहते हैं कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध जीते तो ट्रंप ने सवाल का जवाब नहीं दिया. इसके बजाय उन्होंने कहा: 'मैं चाहता हूं कि युद्ध रुक जाए. मैं जिंदगियां बचाना चाहता हूं.'
गाजा युद्द पर क्या हुआ... गाजा युद्ध का जिक्र करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. यह युद्ध खत्म होना चाहिए. हमें अब युद्धविराम की जरूरत है. वहीं, ट्रंप ने कहा कि हैरिस नेतन्याहू से नफरत करती हैं. वह एक सोरोरिटी पार्टी में थी और उससे नहीं मिली. वह अरब लोगों से नफरत करती है. ट्रंप ने कहा कि बाइडेन की मदद से ईरान सशक्त हुआ.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने अप्रवासियों को हत्यारा, हक मारने वाला और US को खत्म करने वाला बताया, कहा- मैं इन्हें बाहर निकालूंगा
विश्व नेता ट्रंप पर हंस रहे... कमला हैरिस ने इस दौरान कहा कि मैंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में दुनिया की यात्रा की है और विश्व नेता डोनाल्ड ट्रंप पर हंस रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने सैन्य नेताओं से बात की है, जिनमें से कुछ ने आपके साथ काम किया है, और वे कहते हैं कि आप अपमानजनक हैं.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











