
रुपये का चलन, घोड़े और खजूर का व्यापार... पीएम मोदी की यात्रा से पहले जानिए कैसे रहे हैं भारत-कुवैत के बीच संबंध
AajTak
पीएम मोदी की कुवैत यात्रा तो खास है ही, साथ यह इस ओर भी ध्यान दिलाती है कि बीते दस सालों में जहां एक तरफ पीएम मोदी ने अन्य पश्चिमी देशों के साथ कई महत्वपूर्ण दौरे किए हैं, तो उन्होंने मिडिल ईस्ट को भी खास तवज्जो दी है. वह लगातार अरब देशों में जाते रहे हैं और कुवैत के इस दौरे के साथ वह 14वीं बार किसी अरब देश में पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 दिसंबर को कुवैत दौरे पर जाएंगे. 43 साल बाद यह पहला मौका होगा कि, किसी भारतीय पीएम का कुवैत में दौरा हो रहा है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि इस यात्रा से भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों का एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद है. MEA के अनुसार, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी. पीएम मोदी को यह निमंत्रण कुवैत के अमीर शेख मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह ने दिया है. प्रधानमंत्री अपने दौरे में कुवैत के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद करेंगे. गौरतलब है कि कुवैत में भारतीय समुदाय सबसे बड़ा प्रवासी समूह है.
अरब देशों की यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं पीएम मोदी पीएम मोदी की कुवैत यात्रा तो खास है ही, साथ यह इस ओर भी ध्यान दिलाती है कि बीते दस सालों में जहां एक तरफ पीएम मोदी ने अन्य पश्चिमी देशों के साथ कई महत्वपूर्ण दौरे किए हैं, तो उन्होंने मिडिल ईस्ट को भी खास तवज्जो दी है. वह लगातार अरब देशों में जाते रहे हैं और कुवैत के इस दौरे के साथ वह 14वीं बार किसी अरब देश में पहुंचेंगे. उनकी पिछली अरब यात्राओं पर नजर डालें तो वह अब तक सात बार संयुक्त अरब अमीरात, दो-दो बार कतर और सऊदी अरब और एक-एक बार ओमान और बहरीन जा चुके हैं.
मिडिल ईस्ट से रिश्ते मजबूत कर रहा है भारत ये यात्राएं दिखाती हैं कि पीएम मोदी दुनिया के ग्लोबल विलेज बनने के दौर में न सिर्फ मिडिल ईस्ट के महत्व को तवज्जो दे रहे हैं, बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी की सत्ता के इस दौर में भारत मिडिल ईस्ट के साथ अपने रिश्ते भी मज़बूत कर रहा है. इसके रिजल्ट के तौर पर देखा जा सकता है कि भारतीय विदेश नीति में मिडिल ईस्ट के अरब देश सबसे अहम रणनीतिक और कूटनीतिक प्राथमिकता के रूप में सामने आ रहे हैं. इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि अपने दस साल के कार्यकाल में पीएम रहे मनमोहन सिंह सिर्फ तीन बार मिडिल ईस्ट के अरब देशों के दौरों पर गए थे.
पीएम रहे मनमोहन सिंह, एक-एक बार क़तर, ओमान और सऊदी अरब गए थे. जबकि पीएम मोदी सभी अहम अरब देशों का दौरा कर चुके हैं और कुवैत की यात्रा के साथ इसमें एक और अहम देश जुड़ रहा है.
43 साल पहले इंदिरा गांधी ने की थी कुवैत यात्रा 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत की ऐतिहासिक यात्रा की थी, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा थी. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और कुवैत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था. कुवैत भारत के लिए एक प्रमुख तेल आपूर्तिकर्ता रहा है, और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में ऊर्जा क्षेत्र का विशेष महत्व है. बता दें कि भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंध 1961 में स्थापित हुए थे, और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग इन संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
भारत और कुवैत के बीच पुराने हैं व्यापारिक संबंध भारत और कुवैत के बीच परस्पर सहयोगी संबंधों के इतिहास को खंगालते हैं तो सामने आता है कि ये संबंध कुवैत में तेल के अस्तित्व में आने से पहले से प्रगाढ़ रहा है. तेल की खोज से पहले कुवैत का भारत के साथ व्यापार खजूर और घोड़ों पर आधारित था. कुवैती नाविक शत्त-अल-अरब और भारत के पश्चिमी बंदरगाहों के बीच व्यापार के लिए सालाना यात्राएं करते थे. हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद घोड़ों का व्यापार खत्म हो गया और इसके बाद कुछ समय तक मोती और सागौन जैसी इमारती लकड़ियां इस व्यापारिक संबंध के केंद्र में रहे थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



