
'रिश्तेदारों को भेज देंगे रिकॉर्डिंग', बैंककर्मी को चाहिए थी कामवाली, लुट गए 52 लाख
AajTak
Online Fraud: कॉल करने वाले शख्स ने बैंककर्मी को कुछ कामवाली महिलाओं के फोटो भेजे और सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिया. बैंककर्मी से कहा गया कि जिस महिला को वह चुनेगा, वही उसके पास काम के लिए भेज दी जाएगी. फिर शुरू हुआ ऑनलाइन ठगी का खेल...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी को नौकरानी की तलाश थी. गूगल पर सर्च किया तो कुछ देर बाद बैंककर्मी के पास एक अनजान शख्स का कॉल आता है और वह कामवाली उपलब्ध कराने का ऑफर देता है. इसके बाद कपल गोल्स नाम की डेटिंग कंपनी पर पैसा लेकर रजिस्ट्रेशन कराया गया और कुछ कामवाली महिलाओं की फोटो भेजकर सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिया. बैंककर्मी से कहा गया कि जिस महिला को वह चुनेगा, वही उसके पास काम के लिए भेज दी जाएगी. इतना ही नहीं, पीड़ित व्यक्ति से सिक्योरिटी और एनपीए के पैसे भी मांगे गए.
जब बैंककर्मी सारी औपचारिकताएं पूरी कर कामवाली का इंतजार कर रहा था, तभी एक महिला का कॉल आया और वह उससे अश्लील बातें करने लगी. पीड़ित ने महिला को ऐसा करने से मना किया और उसका फोन काट दिया. इसके बावजूद उसके पास मोबाइल में अश्लील वीडियो और फोटो आने शुरू हो गए और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया.
बैंककर्मी ने जब महिला से बात करने से मना कर दिया, तभी एक शख्स का कॉल आया और उसने कहा, ''आपका फोन नंबर हमारे कपल गोल्स नामक डेटिंग कंपनी में रजिस्टर कर लिया गया है और साथ ही साथ, हमारे पास आपकी कॉल रिकॉर्डिंग भी है. यह रिकॉर्डिंग हम आपके परिजनों, नातेदारों, रिश्तेदारों और आपके ऑफिस में भेज देंगे और आपकी बदनामी कराएंगे. अगर इससे बचना है तो हमारी कंपनी को पैसे भेज दीजिए.''
इस धमकी से बैंककर्मी डर गया और ब्लैकमेलर की बात मानकर 52 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन बावजूद इसके ब्लैकमेलर बाज नहीं आया और वह लगातार पैसों की मांग करता रहा, जिसके कारण पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नरेट से की और तत्काल लखनऊ के तालकटोरा में मुकदमा दर्ज किया गया.
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि साइबर क्राइम सेल और तालकटोरा थाने की टीम ने इस पर काम शुरू किया और गिरोह के शातिर जालसाज संदीप मंडल को धर दबोचा. आरोपी संदीप मंडल ने अपना ठिकाना कोलकाता की एक घनी आबादी के बीच क्रुकेट लेन, बेंटिक स्ट्रीट स्थित अजीत सेन बिल्डिंग में बना रखा था और खुद भी वहीं रहता था. हालांकि, लखनऊ पुलिस उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी संदीप मंडल ऑनलाइन फर्जी डेटिंग ऐड कंपनी चलाता है. इस कंपनी के जरिए अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से बैंककर्मी की लूटी गई 52 लाख की रकम में से 50 लाख 17 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं. आरोपी संदीप के पास से पुलिस को 25 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी मिला है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







