
रिजेक्शन झेल नहीं पाई थीं शाहरुख की बेटी सुहाना खान, कमरे में बैठकर खूब रोईं, बोलीं- मैं सच में...
AajTak
सुहाना खान ने माना कि बचपन में उन्हें एक्टिंग पसंद नहीं थी, लेकिन एक नाटक में रिजेक्शन मिला, जिसे वो सह नहीं पाईं और अकेले कमरे में खूब रोईं. सुहाना बताती हैं कि उनके फैसलों में आखिरी जवाब मां-पिता का ही होता है. उनकी मर्जी के बिना को कुछ नहीं करतीं.
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से ओटीटी डेब्यू किया था. अब वो जल्द ही पिता के साथ फिल्म किंग से बिग स्क्रीन डेब्यू करने वाली हैं. सुहाना ने बताया कि बचपन में उन्हें एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी और शुरुआत में उन्हें लगा कि उन्हें इस फील्ड में धकेला जा रहा है.
लेकिन बोर्डिंग स्कूल के दिनों में नाटकों में काम करने की इच्छा ने एक्टिंग को लेकर उनका नजरिया बदल दिया. एक बार रिजेक्ट किए जाने पर वो रो पड़ी थीं.
जब रिजेक्ट होने पर रोईं सुहाना
हार्पर्स बाजार इंडिया से बात करते हुए सुहाना ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बचपन से ही क्रिएटिविटी और डिसिप्लिन के बीच संतुलन बनाना सिखाया. स्कूल के नाटकों में एक्टिंग करते समय उन्हें शुरू में अजीब और थोड़ा असहज महसूस होता था. लेकिन बोर्डिंग स्कूल में उनकी एक्टिंग में रुचि तब बढ़ी जब वो किसी नाटक में रोल पाने के लिए बहुत ज्यादा इच्छुक थीं और उन्होंने उसके लिए ऑडिशन भी दिया. इसके बावजूद उन्हें मनचाहा रोल नहीं मिला और उन्हें कोरस यानी बैकग्राउंड में डाल दिया गया.
इस बात से सुहाना बहुत दुखी हो गईं और अकेले कमरे में बैठकर खूब रोईं. यह रिजेक्शन उनके लिए चौंकाने वाला था. लेकिन इसी अनुभव से उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें वाकई एक्टिंग से कितना लगाव है. सुहाना ने कहा- मैं बहुत उदास और निराश थी. और तभी मुझे समझ आया कि मैं सच में उन रोल्स को करना चाहती हूं और स्टेज पर परफॉर्म करने का रोमांच मुझे बहुत पसंद है. मुझे सबसे ज्यादा मोटिवेट किसी प्रोजेक्ट का क्रिएटिव प्रोसेस करता है. जहां क्यूरोसिटी, मकसद और सबसे ज्यादा जुनून जैसा हो, वहां सब कुछ होता है.
SRK-गौरी लेते हैं आखिरी फैसला

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











