
रिकॉर्ड गया तो क्या..! वैभव सूर्यवंशी पिच पर ‘भड़के’, साउथ अफ्रीका में बल्ले से मचा दी तबाही
AajTak
पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन वैभव को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. पिच पर उनका ध्यान सिर्फ टीम और अपनी पारी पर था. कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ उन्होंने संयम और समझदारी दिखाते हुए गैर-जरूरी जोखिम से बचा और अपने खेल से साबित कर दिया कि रिकॉर्ड टूटने से भी ‘बेबी बॉस’ का मूड नहीं टूटा.
अपने नाम से जुड़े रिकॉर्ड के टूटने की खबर से पूरी तरह बेखबर वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं- खुद की आक्रामकता और टीम की जरूरत को प्राथमिकता देना.
दरअसल, यूथ क्रिकेट में ताजा सूरत-ए-हाल सामने था...वैभव का रिकॉर्ड टूट चुका था, जब पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने 42 गेंदों में शतक जड़कर वैभव के पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए रिकॉर्ड (52 गेंदों पर) को तोड़ दिया. लेकिन बुधवार को मैदान पर मौजूद वैभव के लिए यह सब मायने नहीं रखता था.
14 साल और 286 दिन के वैभव ने Benoni में 50 ओवरों के मुकाबले में टीम की जरूरत के मुताबिक खुद को ढाला और 63 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया, जिसमें उनके 8 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. शतक पूरा करने के बाद वैभव ने ‘पुष्पा’ स्टाइल में जश्न मनाकर दर्शकों का दिल जीत लिया.
🚨 HUNDRED FOR VAIBHAV SURYAVANSHI 🚨 - Smashed 100* runs off 63balls vs SA U19. - With 8 sixes and 6 fours. pic.twitter.com/al1eebWiVu
शतक के बाद वैभव आक्रामकता पर लौट आए. दूसरी ओर उनके पार्टनर आरोन जॉर्ज की भी तारीफ करनी होगी, जिन्होंने वैभव के साथ गजब का तालमेल दिखाया. हालांकि वैभव की पारी शतक के बाद ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी और वह 127 रन बनाकर लौटे. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके लगाए. जॉर्ज ने भी निराश नहीं किया. केरल के इस उदीयमान बल्लेबाज ने भी शतक (118 रन, 106 गेंद, 16 चौके) जड़ा.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने ठोस शुरुआत दिलाई. दोनों ने पारी की नींव रखते हुए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई. खास तौर पर वैभव ने साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के खिलाफ बिल्कुल बेसिक्स पर टिके रहते हुए खुद पर पूरा अंकुश बनाए रखा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









