रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, टीम इंडिया के कोच सितांशु कोटक ने कर दिया खुलासा
AajTak
रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी की वजह से टीम से अस्थायी रूप से अलग हुए थे क्योंकि उनके पिता अस्वस्थ थे. अब उनकी स्थिति बेहतर है और रिंकू आज (25 फरवरी) शाम टीम कैम्प से दोबारा जुड़ेंगे. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसे लेकर अहम खुलासा किया.
भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) आज (25 फरवरी) शाम तक दोबारा टीम कैंप से जुड़ सकते हैं. यह जानकारी टीम मैनेजमेंट की ओर से दी गई, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) ने उनके लौटने की पुष्टि की.
कोटक ने कहा- रिंकू सिंह बुधवार शाम वापस आ रहे हैं. उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें घर जाना पड़ा. उम्मीद है कि वह आज हमसे जुड़ जाएंगे.
रिंकू पारिवारिक कारणों से टीम से अलग हुए थे, क्योंकि उनके पिता अस्वस्थ थे. इस दौरान खिलाड़ी परिवार के साथ रहे. अब स्थिति संभलने के बाद वह फिर से राष्ट्रीय जिम्मेदारी निभाने के लिए लौट रहे हैं.
टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि रिंकू जल्द ही अभ्यास सत्र में शामिल होकर अपनी लय हासिल कर लेंगे. मध्यक्रम में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती है, खासकर मैच के अंतिम ओवरों में तेज रन बनाने की क्षमता के कारण.
हालांकि रिंकू सिंह का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश रहा है, वह अपने बल्ले से पुराना 'मिडास टच' दिखाने में नाकाम रहे हैं.
रिंकू को लेकर कोटक ने क्या कहा? कोच कोटक ने रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी पर सफाई देते हुए कहा कि यह क्रिकेट से जुड़ा कोई मामला नहीं है, बल्कि निजी कारण था. उन्होंने बताया कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उन्हें घर वापस जाना पड़ा. कोच ने कहा कि रिंकू इसी शाम (25 फरवरी) टीम से दोबारा जुड़ने वाले हैं और उम्मीद है कि वे शाम तक लौट आएंगे. यानी टीम मैनेजमेंट के मुताबिक यह सिर्फ अस्थायी अनुपस्थिति थी और रिंकू जल्द ही उपलब्ध रहेंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









