
रिंकू सिंह के पिता को हुई ये गंभीर बीमारी, क्या T20 वर्ल्ड कप के बाकी मैच खेल पाएगा स्टार क्रिकेटर?
AajTak
भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) पिता की गंभीर बीमारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के बीच घर लौटे, जहां उनके पिता खानचंद्र सिंह लिवर कैंसर (Rinku Singh Father Liver cancer) के चलते वेंटिलेटर पर हैं. ऐसे में वो टीम इंडिया से कब जुडेंगे, इस पर कई सवाल हैं.
Rinku Singh Father Liver cancer News: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को पारिवारिक कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्वदेश लौटना पड़ा. इसकी वजह रही उनके पिता खानचंद्र सिंह (Khanchandra Singh) की तबीयत खराब होना. जिस वजह से वो ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, लेकिन अब वो वजह सामने आ गई है, जिस वजह से वो अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
Sports Tak के मुताबिक- उनके पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. यही वजह रही कि रिंकू 24 फरवरी को चेन्नई से रवाना होकर पहले दिल्ली पहुंचे और फिर ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने गए.
परिवार के साथ समय बिताने के बाद रिंकू अब दोबारा टीम से जुड़ने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक वे 25 फरवरी (बुधवार) को चेन्नई लौटेंगे और भारत-जिम्बाब्वे सुपर-8 मैच से पहले सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जहां भारतीय टीम का सामना गुरुवार (26 फरवरी) जिम्बाब्वे से होगा.यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप को छोड़ रिंकू सिंह लौटे, पिता की हालत गंभीर... जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल
ट्रेनिंग सेशन मिस, खेलने पर सस्पेंस पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रिंकू चेन्नई टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो सके. पहले माना जा रहा था कि वे जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से बाहर रह सकते हैं, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है. अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल अपडेट पर निर्भर करेगा.
टूर्नामेंट में अब तक नहीं चला बल्ला रिंकू के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप प्रदर्शन के लिहाज से भी खास नहीं रहा है. उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं. उनके स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे, जबकि स्ट्राइक रेट भी 100 से नीचे रहा. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वे खाता खोले बिना आउट हुए थे.यह भी पढ़ें: Rinku Singh: न अभिषेक शर्मा, न तिलक वर्मा... टीम इंडिया का सबसे बड़ा सिरदर्द तो ये फिनिशर हैं, 29 बॉल खेलकर बनाए 24 रन
प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा रिंकू की अनुपस्थिति या सीमित भूमिका की स्थिति में संजू सैमसन (Sanju Samson) को मौका देने की चर्चा है. इससे टीम कॉम्बिनेशन में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संतुलन बदला जा सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








