
राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती का जवाब- 'इस बात में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं'
AajTak
Mayawati statement on Rahul Gandhi: मायावती ने राहुल गांधी के बीते दिन के बयान पर जवाब दिया है. साथ ही कहा कि बीजेपी ने साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर देश को कांग्रेस मुक्त बनाया है. जबकि कांग्रेस में ये बात नजर नहीं आती है.
Mayawati statement on Rahul Gandhi: बीते दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मायावती को लेकर कहा था कि उन्होंने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं. अब उन्होंने कहा कि वह अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे. हम पर कटाक्ष कर रहे हैं.
मायावती ने कहा रविववार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि मैंने जवाब नहीं दिया, यह बात गलत है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए.
हमारी पार्टी का काम करने का तरीका अलग है. चुनाव के बाद हर विपक्षी पार्टी द्वारा नतीजे पर समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल अभी खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे जैसा हो गया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस के बीएसपी पर कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोचना और समझना चाहिए. साथ ही कहा कि बीजेपी से लोहा लेने के मामले में उसका खुद का क्या रिकॉर्ड रहा है, यह कांग्रेस को देख लेना चाहिए.
राहुल के बयान पर मायावती ने कहा कि राजीव गांधी ने भी बीएसपी को बदनाम और कमजोर करने के लिए कांशीराम को सीआईए का एजेंट बता दिया था. मायावती ने कहा कि अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे भी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की सेंट्रल एजेंसी से डरती है. साथ ही कहा कि अंबेडकर ने पहले भी इनके खिलाफ आवाज उठाई थी.
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में दलितों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया. साथ ही दलितों के मदों का सरकारी पैसा दूसरे मदों पर खर्च कर दिया गया है. साथ ही आरक्षण समेत दूसरी सुविधाओं का लाभ भी नहीं दिया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












