
रास्ता बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, दिल्ली में निकल आई खिलजी से जुड़ी 700 साल पुरानी सुरंग
AajTak
सिरी फोर्ट में चिल्ड्रेन म्यूजियम के सामने सड़क निर्माण किया जा रहा था. इस दौरान खुदाई में 13वीं सदी की सुरंग सामने आई है. आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का कहना है कि यह सुरंग 13वीं शताब्दी यानी खिलजी वंश के समय की है. फिलहाल ASI ने इस सुरंग की खुदाई पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है.
दिल्ली में पुराना किला में जारी खुदाई चर्चा में बनी हुई है, इसी बीच राजधानी में एक और प्राचीन धरोहर खुदाई में सामने आ गई है. ये 700 साल पुरानी सुरंग है जो खिलजी के समय से जुड़ी है और खिलजी की ही सुरंग कही जा रही है. ASI ने इस सुरंग के मिलने की पुष्टि की है. दिल्ली के सिरी फोर्ट चिल्ड्रन म्यूजियम के सामने खुदाई करते हुए ये सुरंग सामने आई है. इसके नीचे रास्ता और तहखाना होने के कयास लगााए जा रहे हैं. ASI इसके इतिहास की और जानकारी जुटा रहा है.
सड़क बनाने के लिए हो रही थी खुदाई दिल्ली के सिरी फोर्ट चिल्ड्रन म्यूजियम के सामने खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान इस कार्य में जुटे लोगों को एक छोटी सुरंग नजर आई. लगभग 2 महीने पहले चिल्ड्रन म्यूजियम के सामने रास्ता बनाया जाना था. रास्ते के लिए म्यूजियम के आगे एक नंदी की पहाड़ी थी, जिसे तोड़कर सड़क निर्माण हो रहा था. जैसे-जैसे खुदाई की गई वैसे वैसे नंदी की पहाड़ी के नीचे एक छुपी हुई सुरंग सामने आ गई. इसके बारे में आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को बताया गया. सुरंग के बारे में पता चलते ही ASI ने म्यूजियम के सामने चल रहे काम को तुरंत रोक दिया और फिर सुरंग के बारे में पता लगाना शुरू किया.
खिलजी वंश के समय की है ये सुरंग आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का कहना है कि यह सुरंग 13वीं शताब्दी यानी खिलजी वंश के समय की है. फिलहाल ASI ने इस सुरंग की खुदाई पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है. इस गुप्त सुरंग के बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पर आगे और रिसर्च की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि यह सुरंग कितनी लंबी, कितनी गहरी है. साथ ही इसमें कहां से कहां तक का रास्ता है. खिलजी के समय की इस सुरंग का क्या राज है, और यह तब क्यों बनवाई गई रही होगी.
तस्वीरों में सुरंग को देखें तो सुरंग का आगे का हिस्सा अब तक की गई खुदाई में दिख रहा है. सुरंग को इतना बड़ा बनाया गया है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से इसमें प्रवेश कर सकता है. इसके नीचे मिट्टी है और अभी आगे की खुदाई में पता चलेगा यह कोई रास्ता है या नीचे कोई तहखाना हो सकता है.
चिल्ड्रन म्यूजियम दिखने आए लोग इस गुप्त सुरंग को भी देख सकते हैं दिल्ली में कईं ऐसी इमारतें हैं जिनका अपना एक पुराना इतिहास है. धीरे-धीरे समय के साथ कुछ ऐसी चीजें सामने आती रहती हैं जो कई वर्षों का इतिहास अपने साथ जमीन के नीचे दफन किए हुई थीं. सिरी फोर्ट में मिली सुरंग ऐतिहासिक इमारत और गुफाओं में से एक है. जो भी लोग चिल्ड्रन म्यूजियम घूमने और देखने आएंगे वह इस सुरंग को भी आसानी से देख सकते हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










