
राम मंदिर, चुनावी बॉन्ड, धारा 370... CJI चंद्रचूड़ ने अपने कार्यकाल में सुनाए 600 से अधिक बड़े फैसले
AajTak
सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. अपने कार्यकाल के दौरान वे 23 संविधान पीठों का हिस्सा थे और इस दौरान उन्होंने 612 फैसले लिखे. वे 10294 पीठों का हिस्सा थे और उन्होंने विभिन्न विषयों पर फैसले सुनाए. न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को 2016 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था और नवंबर 2022 में वे मुख्य न्यायाधीश बने.
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का शुक्रवार 8 नवंबर को आखिरी वर्किंग डे था. सुप्रीम कोर्ट में आठ साल से अधिक के कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने 4:3 बहुमत से एस अजीज बाशा बनाम भारत संघ के 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है. यानी उन्होंने अपने आखिरी कामकाज के दिन भी महत्वपूर्ण फैसला सुनाया और 7 जजों की बेंच में शामिल होकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसख्यंक का दर्जा दिया.
सीजेआई चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं. अपने कार्यकाल के दौरान वे 23 संविधान पीठों का हिस्सा थे और इस दौरान उन्होंने 612 फैसले लिखे. वे 10294 पीठों का हिस्सा थे और उन्होंने विभिन्न विषयों पर फैसले सुनाए. दरअसल, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को 2016 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था और नवंबर 2022 में वे मुख्य न्यायाधीश बने. उनके कार्यकाल के दौरान उनके निर्णयों में गोपनीयता, संघवाद और यहां तक कि मध्यस्थता जैसे विषयों पर भी चर्चा होती रहती है. उन्होंने कई ऐसे बड़े फैसले सुनाए, जो कई बार चर्चा का विषय बने.
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ द्वारा सुनाए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसले-
चुनावी बॉन्ड मामला: सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से राजनीतिक फंडिंग के लिए केंद्र सरकार की चुनावी बॉन्ड योजना के खिलाफ फैसला सुनाया.
निजी संपत्ति: संविधान पीठ ने फैसला सुनाया था कि संविधान के अनुच्छेद 39(बी) के तहत सभी निजी संपत्ति को पुनर्वितरण के लिए समुदाय का भौतिक संसाधन नहीं माना जा सकता.
निजता का अधिकार: अगस्त 2017 में 9 जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था कि निजता का अधिकार अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के एक आंतरिक हिस्से के रूप में संरक्षित है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










