
राम मंदिर के लिए अहमदाबाद में बन रहा 450 किलो वजनी नगाड़ा, सोने-चांदी की चढ़ेगी परत
AajTak
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. राम लला वर्षों के बाद अपने गर्भगृह में विराजित होंगे. इस राम काज में देश के कोने-कोने से हर कोई अपने स्तर पर योगदान दे रहा है. इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद से विशेष नगाड़ा अयोध्या भेजा जा रहा है, जो 700 किलो के विशेष रथ पर रखा जाएगा.
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर पूरा देश उत्साहित है. हर कोई अपने तरीके से राम काज में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने को उत्सुक है. इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय डगबर समाज द्वारा मुख्य मंदिर के लिए 450 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा 700 किलोग्राम के पावर स्टीयरिंग वाले रथ के साथ तैयार किया गया है. यह रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा.
अहमदाबाद के दरियापुर में 450 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा तैयार किया गया है. इस नगाड़े को लेकर दीपक डगबर ने कहा, ‘राम मंदिर के लिए 4 नगाड़े बनाने का विचार हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समक्ष रखा था. उन्होंने हमें कहा था कि इलेक्ट्रिक का नगाड़ा नहीं चाहिए. उसके बाद एक नगाड़ा बनाने की अनुमति दी, तो हमने नगाड़ा बनाना शुरू किया.’
ढाई महीने से बन रहा है नगाड़ा
दीपक ने आगे बताया कि नगाड़ा बनाने का काम अहमदाबाद में पिछले ढाई महीने से चल रहा है. अब ये लगभग बनकर तैयार हो चुका है. अगले कुछ दिनों में नगाड़े के बाहरी हिस्से पर नकसी काम करके तांबे की 8 प्लेट लगाई जाएगीं. इस पर सोने और चांदी की परत चढ़ाई जाएगी. इसके बाद 450 किलोग्राम के इस नगाड़े के लिए 700 किलोग्राम का पावर स्टीयरिंग वाला विशेष रथ भी बनाया जा रहा है. यह अगले हफ्ते तैयार होगा. उसी रथ पर 450 किलोग्राम के नगाड़े को रखा जाएगा.
कई सालों तक चलता रहेगा नगाड़ा
नगाड़े को लेकर अंबालाल डगबर ने कहा, ‘सामान्य तौर पर नगाड़ा पतरे से बनता है. मगर, राम मंदिर के लिए बन रहे नगाड़े में लोहे की प्लेट का इस्तेमाल किया गया है, ताकि नगाड़े को कई सालों की आयु दी जा सके.’ यानी कई दशकों तक रोजाना नगाड़ों की गूंज अयोध्या में गूंजती रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










