
रामनवमी से सबक... हनुमान जयंती पर पूरे देश में अलर्ट, जानें बंगाल-दिल्ली से लेकर शहर-शहर क्या हैं इंतजाम
AajTak
पूरा देश आज हनुमान जयंती मनाएगा. जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जाएंगी. रामनवमी की तरह इस बार भी कहीं कोई हिंसा न भड़क जाए, इसलिए गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है. साथ ही सभी को एडवाइजरी जारी की है. बिहार और बंगाल में सुरक्षा बलों को खास तौर पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
देश में 30 मार्च को रामनवमी पर कई राज्यों में हिंसा भड़क गई थी. पश्चिम बंगाल और बिहार में हालात सबसे बुरे थे. हिंसा में कई लोग जख्मी हो गए थे. उपद्रवियों ने दर्जनों वाहन जला दिए थे, दुकानों-घरों में जमकर तोड़फोड़ की थी. कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे. दहशत के कारण लोग पलायन तक कर गए थे. आज हनुमान जयंती है लेकिन इस बार हर जगह अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है. हनुमान जयंती पर केंद्र सरकार भी खास नजर बनाए हुए है. गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा है. मंत्रालय ने कहा कि देश में जहां-जहां धारा-144 लागू की गई है, उन इलाकों में शोभायात्रा न निकालने दी जाए.
मंत्रालय ने ट्वीट किया- "गृह मंत्रालय की ओर से हनुमान जयंती पर एडवाइजरी जारी कर राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. राज्य ऐसे हर तत्व पर नजर रखे, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका हो सकती है. जानते हैं राज्यों में क्या है तैयारी.
दिल्ली में पुलिस का मार्च, पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात
दिल्ली पुलिस हनुमान जयंती को लेकर अलर्ट है. पुलिस ने एक दिन पहले जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला. इलाके में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं. विश्व हिंदू परिषद इसी इलाके से शोभायात्रा निकालेगी. दरअसल पिछले साल 16 अप्रैल को इसी इलाके में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में 9 लोग जख्मी हो गए थे.
'बंगाल सरकार केंद्र से मांगें अर्धसैनिक बल, बयानबाजी से परहेज करें नेता', कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








