
राज कुंद्रा के बिना गणपति को लेने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत, Photos
AajTak
गणपति बप्पा को घर पर लाते हुए शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें सामने आई हैं. शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में जितनी भी उथल पुथल क्यों ना चल रही हो, एक्ट्रेस के चेहरे पर स्माइल ही नजर आती हैं. शिल्पा तस्वीरों में पहले की तरह बप्पा को घर लाते हुए एक्साइटेड नजर आईं.
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल गणेश चतुर्थी को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करती हैं. इस बार राज कुंद्रा के जेल में होने की वजह से उनका परिवार काफी तनाव से गुजर रहा है. ऐसे वक्त में शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी को मिस ना करने का फैसला किया है. शिल्पा शेट्टी हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लाईं. गणपति बप्पा सभी के विघ्ननों को हरते हैं. ऐसे में शिल्पा शेट्टी की भी यही दुआ होगी कि बप्पा उनकी मुश्किलों को कम करें और परिवार में खुशियां लेकर आएं.More Related News













