
रश्मिका, कटरीना के बाद अब सारा और शुबमन Deepfake का शिकार, क्या है ये टेक्नोलॉजी? कैसे बच सकते हैं आप
AajTak
What is Deepfake: इन दिनों डीपफेक चर्चा में बना हुआ है. एक के बाद एक डीपफेक के रिजल्ट्स सामने आते जा रहे हैं. खासकर सेलिब्रिटीज से जुड़े मामले. रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ के बाद अब सारा तेंदुलकर और शुबमन गिल इसका शिकार हुए हैं. दोनों की एक फोटो को एडिट करके वायरल किया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
एक के बाद एक Deepfake के कई मामले सामने आते जा रहे हैं. पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो, इसके बाद टाइगर-3 से कटरीना कैप की फेक फोटोज और अब सारा तेंदुलकर-शुबमन गिल की फोटो को मॉर्फ करके वायरल किया जा रहा है. डीपफेक का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है, लेकिन AI के आने के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
पहले भी सेलिब्रिटीज को टार्गेट करने के लिए इस तरह के वीडियो तैयार किए जाते थे. हालांकि, इसका शिकार आम लोग भी होते हैं. इस टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करके ब्लैकमेलिंग, यूजर को बदनाम करना, एक्सटॉर्शन जैसे काम किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल्स.
फोटोशॉप और दूसरे टूल्स की मदद से लोगों की फोटोज को मॉर्फ करना कोई नहीं बात नहीं है. डीपफेक इससे आगे की कहानी होती है, जिसमें फेक वीडियो को इतनी बारीकी से एडिट किया जाता है कि वो रियल लगने लगती है. इसके लिए एक एल्गोरिद्म को उस शख्स के हाई क्वालिटी फोटोज और वीडियोज के जरिए ट्रेन किया जाता है.
ये भी पढ़ें- अकेले Rashmika Mandanna का ही नहीं, इस साल इंटरनेट पर आए 1.43 लाख Deepfake Video
इस प्रक्रिया को डीपलर्निंग कहते हैं. इसके बाद दूसरे वीडियो में इस एल्गोरिद्म की मदद से किसी एक हिस्से को मॉर्फ किया जाता है. इसकी मदद से एडिट किया गया वीडियो पूरी तरह से रियल लगता है. इसके लिए वॉयस क्लोनिंग तक का इस्तेमाल किया जाता है.
कई पिक्चर्स में इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. हाओ ली ने इस मामले में बताया कि किसी शख्स के फेस को रिप्लेस करने के लिए दोनों चहरों से जुड़ी कई तस्वीरें होनी चाहिए. अलग-अलग पोज की इन तस्वीरों की मदद से डेटा कलेक्ट किया जाता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









