
रमजान में UAE ने इजरायल में पहली बार उठाया ये कदम, फोटो हुई वायरल
AajTak
इजरायल के कब्जे वाली अल-अक्सा मस्जिद को लेकर इजरायल और अरब देशों के बीच दशकों से विवाद चला आ रहा है. ऐसे में यहूदियों के देश इजरायल में मुस्लिम देश UAE के राजदूत का इफ्तार आयोजन और उसमें यहूदी नेताओं का शामिल होना खास है.
रमजान के पवित्र महीने में इजरायल में UAE के राजदूत मोहम्मद अल खजा ने मंगलवार को इफ्तार का आयोजन किया. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के इतिहास में यह पहली बार है जब मुस्लिम देश यूएई ने यहूदियों के देश इजरायल में इफ्तार का आयोजन किया हो.
इस आयोजन की खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में मुस्लिम के साथ-साथ यहूदी, ईसाई और ड्रूज समुदायों के नेता भी शामिल हुए. इजरायल दुनिया का पहला और एकमात्र यहूदी देश है. इजरायल के बनने के बाद से ही अल-अक्सा मस्जिद को लेकर इजरायल और अरब देशों में तनाव की स्थिति बनी रहती है.
इजरायल में इफ्तार की मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं: यूएई के राजदूत
इजराइल में यूएई के राजदूत मोहम्मद अल खजा ने इफ्तार आयोजन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "इजरायल में पहली बार रमजान इफ्तार की मेजबानी कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इस इफ्तार में मेरे साथ यहूदी, मुस्लिम, ईसाई और ड्रूज समुदायों के भी कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए. इसके लिए उन सबका धन्यवाद. शांति, करुणा और सहनशीलता के महीने रमजान का पालन करने वाले सभी लोगों को बधाई."
इस तस्वीर में UAE के राजदूत को इबादत करते हुए देखा जा सकता है.
Honored to host Ramadan Iftar for the first time in #Israel. Thank you to the many leading members of Israeli society from the Jewish, Muslim, Christian & Druze sectors for joining me this evening. Wishing all those observing Ramadan a month of peace, compassion & tolerance. pic.twitter.com/a5ReMGgPLH

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









