
योग करने में थी लीन, आई जोरदार लहर और फिर...एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत
AajTak
रूसी एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि रूसी एक्ट्रेस आराम से योग कर रही थीं, तभी अचानक तेज समंदर की लहरें उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं, और वह पानी में समा जाती हैं.
रूसी एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि रूसी एक्ट्रेस आराम से योग कर रही थीं, तभी अचानक तेज समंदर की लहरें उन्हें अपनी चपेट में ले लेती हैं, और वह पानी में समा जाती हैं.
यह वीडियो सामने आते ही दुनियाभर में वायरल हो गया है. यह एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्सकाया थीं, जो थाईलैंड के कोह समुई में छुट्टियां मनाने गई थीं. घटना के वक्त वह चट्टानों पर योग कर रही थीं, जब एक जोरदार लहर ने उन्हें खींच लिया. इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई. कामिला सिर्फ 24 साल की थीं.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, भयावह वीडियो में रूसी एक्ट्रेस कामिला बेल्यात्सकाया को थाईलैंड के कोह समुई में एक चट्टानी समुद्र तट पर ध्यान लगाते हुए दिखाया गया है. तभी अचानक एक तेज लहर उन्हें अपनी चपेट में ले लेती है और उफनते समंदर में खींच ले जाती है. उनका शव घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर बरामद हुआ.
हादसे का वीडियो
रिपोर्ट्स के अनुसार, कामिला बेल्यात्सकाया का इस जगह से भावनात्मक जुड़ाव था, जहां वह अक्सर अपनी यात्राओं के दौरान जाती थीं. उन्होंने इस जगह को अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में अपना 'घर' कहा था और इसे 'दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह' बताया था.
एक अन्य वीडियो में उन्हें चट्टानों से फिसलते और लहरों के बीच गिरते हुए देखा जा सकता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









