ये हैं दुनिया की सबसे दमदार 'दादी', 71 की उम्र, रोज जिम में बिताती हैं 3 घंटे
AajTak
अमेरिका में रहने वाली एक 71 साल की महिला अपनी फिटनेस के चलते लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं. मैरी डफी नाम की ये महिला अपनी जिंदगी के छठे दशक में इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन बन चुकी हैं. यही नहीं वे 30 स्टेट और इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं.
अमेरिका में रहने वाली एक 71 साल की महिला अपनी फिटनेस के चलते लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं. मैरी डफी नाम की ये महिला अपनी जिंदगी के छठे दशक में इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन बन चुकी हैं. यही नहीं वे 30 स्टेट और इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं. मैरी ने कहा कि मैं 10 साल पहले जिम को लेकर गंभीर होना शुरू हुई थी क्योंकि मुझे लगा था कि मैंने काफी वजन बढ़ा लिया है. मैंने अपने चेहरे को शीशे में देखा था और मुझे एहसास हुआ था कि मैं अपने आपको ताउम्र ऐसे नहीं देखना चाहती हूं. इसके बाद मैंने जिम जाने का फैसला किया था. उन्होंने आगे कहा कि मेरे थोड़े से प्रयासों से मैं वजन घटा पा रही थी और इन नतीजों ने मुझे जबरदस्त स्तर पर प्रोत्साहित किया और मैं जिम को लेकर बेहद अनुशासित रहने लगी. मुझे एहसास हुआ कि मैं जितनी ज्यादा कड़ी ट्रेनिंग कर रही थी, मैं उतना ही ज्यादा पूरे दिन तरो ताजा और बेहतर महसूस करती थी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











