
ये फेमस कंपनी अपने सभी कर्मचारियों को आराम करने के लिए दे रही 1 हफ्ते की छुट्टी
AajTak
Microsoft के स्वामित्व वाली प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क कंपनी Linkedin ने कोरोना महामारी के इस दौर में एक तोहफा देने का फैसला किया है. कंपनी अपने दुनियाभर के लगभग सभी कर्मचारियों एक हफ्ते के लिए पेड लीव देने जा रही है.
Microsoft के स्वामित्व वाली प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क कंपनी Linkedin ने कोरोना महामारी के इस दौर में अपने कर्मचारियों को एक तोहफा देने का फैसला किया है. कंपनी अपने दुनियाभर के लगभग सभी कर्मचारियों एक हफ्ते के लिए पेड लीव देने जा रही है. इसकी शुरुआत 5 अप्रैल से होगी. कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है ताकी उनके कर्मचारी कुछ दिन तनाव से दूर रहें और खुद को रिचार्ज कर सकें. CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Linkedin में काम कर रहे दुनियाभर के सभी कर्मचारी 5 अप्रैल से पेड वीक ऑफ पर रहेंगे. इस वीक ऑफ के जरिए कर्मचारियों को तनाव से दूर रहने का मौका मिलेगा और वे खुद को रिचार्ज कर सकेंगे. ये वीक ऑफ कंपनी के लगभग सभी फुल टाम 15,900 वर्कर्स को दिया जा रहा है. हाालांकि, एक कोर टीम एक हफ्ते तक काम करना जारी रखेगी. लेकिन, इन कर्मचारियों को भी बाद में पेड वीक ऑफ दिया जाएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












