'ये पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर...', मोहम्मद युसूफ ने इशारों-इशारों में मोहसिन नकवी को धो डाला
AajTak
भारत के खिलाफ 61 रन की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीतियों और राजनीतिक दखलअंदाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने इशारों- इशारों में मोहसिन नकवी पर हमला बोला.
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर अंदरूनी बहस तेज हो गई है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में रविवार (15 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया और सुपर-8 में जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर निराशा जताते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया. उन्होंने PCB चीफ मोहसिन नकवी का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि टीम की समस्याएं मैदान से ज्यादा सिस्टम के भीतर हैं, जहां फैसले क्रिकेटिंग लॉजिक से नहीं, बल्कि निजी पसंद-नापसंद और बाहरी प्रभाव से तय होते हैं.यह भी पढ़ें: 'जिसे काम नहीं आता, उसे कुर्सी क्यों...', पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी को कहा अयोग्य
यूसुफ की टिप्पणी ने वर्षों से चली आ रही उस बहस को फिर हवा दे दी, जिसमें PCB पर राजनीतिक हस्तक्षेप, अस्थिर चयन नीति और प्रशासनिक असंगतियों के आरोप लगते रहे हैं. हालिया नेतृत्व, जिसमें मोहसिन का कार्यकाल भी शामिल है, लगातार आलोचना के घेरे में रहा है.
युसूफ ने एक्स पर लिखा- जब तक हम पाकिस्तान क्रिकेट से पॉलिटिकल असर और पर्सनल एजेंडा नहीं हटाते, हम उस टीम में वापस नहीं आ सकते जो हम कभी थे, यह हमारे क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर है, और इसके लिए मेरा दिल दुखता है, नाकाबिल लोगों को ऑफिस और टीम से हटा देना चाहिए.
Unless we remove political influence and personal agendas from Pakistan cricket, we cannot return to the team we once were. This is the darkest period in our cricketing history, and my heart bleeds for it. Incompetent individuals must be removed from office and from the team.
हालांकि युसूफ ने नाम तो नहीं लिया लेकिन यह माना रहा है कि उनका इशारा पूरी तरह से मोहसिन नकवी का माना जा रहा है. इससे पहले शोएब अख्तर ने भी मोहसिन नकवी को इशारों-इशारों में तंज कसा था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








