
'ये देश की बेइज्जती...', ICC ने बांग्लादेश की डिमांड ठुकराई, BCB ने अब चला 'लेटर बम' का पैंतरा
AajTak
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के फैसले के बाद अब बांग्लादेश ICC को एक और लेटर भेजेगा, BCB भारत में T20 वर्ल्ड कप के बॉयकॉट पर अड़ा हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) सुरक्षा चिंताओं के कारण भारत में T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले पर अड़ा हुआ है.
भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर कायम है. BCB ने सुरक्षा और राष्ट्रीय गरिमा का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में खेलने से इनकार किया है. वहीं ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने स्थान बदलने की मांग खारिज कर दी, जिसके बाद बांग्लादेश एक और लेटर भेजेगा.
भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने फैसले पर अड़ा हुआ है. सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में टूर्नामेंट खेलने से इनकार कर दिया है.
बुधवार शाम BCB की अंतरिम सरकार के युवा और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल के साथ एक और अहम बैठक हुई. इस बैठक में भी बांग्लादेश ने साफ कर दिया कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा और देश की गरिमा से कोई समझौता नहीं करेगा.
आसिफ नजरुल ने कहा- हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय अपमान, खिलाड़ियों की सुरक्षा और देश की प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ICC से मिले लेटर में भारत में पैदा हुई गंभीर सुरक्षा चिंताओं को सही तरीके से नहीं समझा गया है.
BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने बताया कि बोर्ड आज या कल ICC को एक और लेटर भेजेगा. खबर है कि ICC ने मैचों के स्थान बदलने की बांग्लादेश की मांग खारिज कर दी है और कहा है कि भारत में कोई ठोस सुरक्षा खतरा सामने नहीं आया है.
BCB को ICC से एक लेटर मिला है, लेकिन नजरुल का मानना है कि वे भारत में गंभीर सिक्योरिटी मामलों को नहीं समझ पाए हैं. उन्होंने कहा- हमें ICC का लेटर मिला है, और ऐसा लगता है कि वे भारत में पैदा हुए गंभीर सिक्योरिटी मामलों को समझ नहीं पाए हैं. यह केवल एक सिक्योरिटी मामला नहीं है, बल्कि देश की बेइज्जती का भी मामला है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









