
ये ग्रह कर सकते हैं रिश्तों को खराब, जानें उपाय
AajTak
रिश्ता एक ऐसा अनमोल शब्द है जो दो परिवारों को, दो व्यक्तियों को आपस में जोड़ता है. दुनिया में कोई व्यक्ति अकेले नहीं रह सकता है. इसलिए भगवान ने रिश्तों का निर्माण किया और बहुत ही खूबसूरती के साथ व्यक्तियों को रिश्तों में पिरो दिया. रिश्ते हर तरह के होते हैं. ये आपकी जिंदगी में खुशियां भी लाते हैं और दु:ख भी पहुंचाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, हर रिश्ता किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि अगर ग्रह कमजोर होंगे तो रिश्ते कमजोर होंगे और रिश्ते कमजोर होंगे तो ग्रह खराब होंगे.
रिश्ता एक ऐसा अनमोल शब्द है जो दो परिवारों को, दो व्यक्तियों को आपस में जोड़ता है. दुनिया में कोई व्यक्ति अकेले नहीं रह सकता है. इसलिए भगवान ने रिश्तों का निर्माण किया और बहुत ही खूबसूरती के साथ व्यक्तियों को रिश्तों में पिरो दिया. रिश्ते हर तरह के होते हैं. ये आपकी जिंदगी में खुशियां भी लाते हैं और दु:ख भी पहुंचाते हैं. ज्योतिष के अनुसार, हर रिश्ता किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है. ऐसा माना जाता है कि अगर ग्रह कमजोर होंगे तो रिश्ते कमजोर होंगे और रिश्ते कमजोर होंगे तो ग्रह खराब होंगे. तो आखिर रिश्तों का ग्रहों के साथ क्या संबंध है और किस प्रकार रिश्तों को अच्छा कर आप ग्रहों को अच्छा कर सकते हैं. इस बात को समझने के लिए आइए जानते हैं पंडित शैलेंद्र पांडेय से.... पंडित शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, सूर्य से व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, नाम-यश और राज्य सुख मिलता है. कुंडली में सूर्य कमजोर होने से हड्डियों और दिल से जुड़ी समस्या होती हैं. व्यक्ति को जीवन में बिना किसी कारण के अपयश की प्राप्ति होती है. अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपकी सेहत कभी अच्छी नहीं रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, पिती को सूर्य का स्त्रोत माना जाता है. सूर्य से लाभ लेने लिए अपने पिता का सम्मान करें. ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. चंद्रमा से व्यक्ति को लोकप्रियता, अच्छा मन, पारिवारिक सुख प्राप्त होता है. इसके कमजोर होने पर मानसिक समस्या होती है, तनाव बना रहता है. इसी के साथ स्त्री पक्ष से कष्ट होता है. चंद्रमा से लाभ लेने के लिए माता का सम्मान जरूर करें.
Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









