
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
ABP News
Anurag Dobhal Viral Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का वीडियो वायरल होने के बाद अब उस पर उनके भाई कलम का भी रिएक्शन आया है. कलम ने अनुराग के वीडियो के लिए कहा है कि ये तो उसका रोज का है.
मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो की वजह से यूट्यूबर काफी चर्चा में आ गए हैं. वीडियो में अनुराग रो रहे हैं और बता रहे हैं कि उनके परिवार ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया है. उन्होंने य भी बताया कि ये सब उनकी इंटरकास्ट मैरिज की वजह से हुआ है. अब इस वीडियो पर अनुराग के भाई का भी रिएक्शन आया है.
भाई कलम इंक की प्रतिक्रियाअनुराग डोभाल का वीडियो वायरल होने के बाद उनके भाई कलम ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये सब अनुराग ने व्यूज के लिए किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपने शब्दों का पक्का हूं. मेरे पॉडकास्ट चैनल पर सारे सबूत हैं. और हां! सभी लोग शांत रहो, ये सब उसका रोज का है. यही सब वो व्यूज के लिए करता है. उसने केवल एक तरफा कहानी सुनाई है लेकिन सच्चाई नहीं बताई है'.
माता पिता पर किया झूठा केसआगे कलम ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे सभी फैंस के लिए मेरा ये मैसेज है कि इसमें इन्वॉल्व ना हों. उसे इंस्टाग्राम पर फेमस होना पसंद है. उसने मम्मी पापा और मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज किया है, और जब वो लीगली केस हार गया, उसने ये वीडियो शेयर कर दिया क्योंकि रितिका भी उसे छोड़कर चली गई है उसी की हरकतों की वजह से.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












