
यूपी के कोरोना प्रबंधन की परीक्षा भी लेंगे पंचायत चुनाव
AajTak
पंचायत चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात जैसे राज्यों से यूपी आने वाले प्रवासियों की संख्या में होगा इजाफा. अप्रैल माह में ट्रेनों की वेटिंग बढ़ी. स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से तैयार कर रहा योजना.
यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 542 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,396 पहुंच गई है. संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 8,760 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी लखनऊ में भी कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है. नए संक्रमित मिलने का ग्राफ रोजाना बढ़ रहा है. देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना की नई लहर के बाद 10 मार्च से लगातार संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है. उधर, यूपी में अगले महीने प्रस्तावित पंचायत चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात समेत दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासियों के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है. ये प्रवासी मार्च के अंतिम सप्ताह में होली के त्योहार के मौके पर यूपी न आकर पंचायत चुनाव के दौरान अपने गांव आने की योजना बना रहे हैं. यही वजह है कि इस बार होली पर मुंबई, यशवंतपुर सहित कई शहरों से आने वाली ट्रेनों में उतनी वेटिंग ही नहीं दिख रही है. रेलवे के एक अधिकारी बताते हैं, “हैरानी की बात है इस बार होली पर अधिकांश ट्रेनें चलाने के बावजूद मुंबई को जाने वाली पुष्पक जैसी ट्रेनों में स्लीपर क्लास की वेटिंग का आंकड़ा बमुश्किल तीन अंकों कों छू सका है. जबकि अगले माह अप्रैल में पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल की सेकेंड सीटिंग क्लास भी रिग्रेट हो गई है. इससे पता चलता है कि अप्रैल माह में ज्यादातर प्रवासी मुंबई से यूपी आने की योजना बना चुके हैं.”
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










