
युजवेंद्र चहल के कॉन्फिडेंस पर सवाल, देखें एक्सपर्ट्स की राय
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का धमाका देखने को मिला. चहल ने शानदार बॉलिंग का नज़ारा पेश करते हुए चार कैरिबियाई खिलाड़ियों को चलता किया. लेकिन हाल ही में में युजवेंद्र चहल को ख़राब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर भी कर दिया गया था. हालाकि जिस तरीके से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने गेंदबाज़ी की, उसे देखकर लगता है कि उनके फॉर्म की वापसी हो चुकी है. देखिये.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











