
याद्दाश्त गई तो पत्नी को ही भूल गया पति, GF बनाकर दोबारा रचाई शादी
AajTak
अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति की याददाश्त बहुत कमजोर हो जाती है और उन्हें कुछ भी याद रहना मुश्किल हो जाता है. अमेरिका में अल्जाइमर से पीड़ित एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ही भूल गया. पीटर नाम के इस व्यक्ति को साथ रहते-रहते अपनी पत्नी से दोबारा प्यार हुआ और दोनों ने फिर से शादी कर ली.
अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति की याददाश्त बहुत कमजोर हो जाती है और उन्हें कुछ भी याद रहना मुश्किल हो जाता है. अमेरिका में अल्जाइमर से पीड़ित एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ही भूल गया. पीटर नाम के इस व्यक्ति को साथ रहते-रहते अपनी पत्नी से दोबारा प्यार हुआ और दोनों ने फिर से शादी कर ली. तीन साल पहले पीटर को अल्जाइमर का पता चला था और इसके बाद से ही उनकी यादाश्त कमजोरी होती चली गई. अपनी बीमारी की वजह से 56 साल के पीटर भूले चुके थे कि वो शादीशुदा हैं. पीटर की पत्नी लिसा ने सीएनएन को बताया, 'वो भूल चुके थे कि हम कैसे मिले थे, हमारी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और यहां तक कि हमारी शादी भी हो चुकी है.' लिसा ने कहा, 'मेरा दिल अक्सर टूट जाता है. एकसाथ हमारी कई यादें हैं लेकिन अफसोस कि अब पीटर को कुछ भी याद नहीं है. खासतौर से 20 साल पहले हमारी जिंदगी में क्या हुआ उसका एक हिस्सा भी वो याद नहीं कर पाते हैं.' लिसा और पीटर की लव स्टोरी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. जहां लिसा हर एक याद को संजो कर रखना चाहती हैं वहीं उन्हें अफसोस है कि पीटर इसे पूरी तरह भूल चुके हैं.
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









