
यही है वो बच्चा जो प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंचा! पहली तस्वीर आई सामने
AajTak
13 साल के इस अफगानी बच्चे को रनवे पर देखकर दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी CISF को दी. इसके बाद रनवे पर इस बच्चे की मौजूदगी का राज खुला.
काबुल से काम एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में छिपकर दिल्ली आने वाले अफगानी बच्चे की तस्वीर सामने आ गई है. तस्वीरों में 13 साल का ये बच्चा सहमा और डरा हुआ लग रहा है. इस बच्चे ने काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामों को चकमा देते हुए बगैर दस्तावेजों के अंदर आ गया. यही नहीं ये कई राउंड की सिक्योरिटी चेक को छंकाते हुए प्लेन तक पहुंचा और प्लेन के लैंडिंग गियर में छिप गया.
लैंडिंग गियर किसी विमान का वह हिस्सा होता है जो टेकऑफ, लैंडिंग और जमीन पर मूवमेंट के दौरान विमान को सहारा देता है. यह मुख्य रूप से पहियों, स्ट्रट्स, और हाइड्रॉलिक सिस्टम से बना होता है. लैंडिंग गियर विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से उतरने, टैक्सी करने और उड़ान भरने में मदद करता है. यह भारी वजन, हाई स्पीड और अलग-अलग मौसमों में काम करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है.
कुछ विमानों में रिट्रैक्टेबल लैंडिंग गियर होता है जो उड़ान के दौरान बंद हो जाता है ताकि एयरोडायनामिक्स में सुधार हो.
दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार जब काबुल से काम एयरलाइंस की उड़ान संख्या RQ 4401 दिल्ली आई तो रनवे पर एक बच्चे को देख सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ गए.
सुरक्षा अधिकारियों ने इस बच्चे से पूछा कि वो कौन है और यहां क्या कर रहा है. इसके बाद ये बच्चा जो कहानी सुनाता है उसे सुनकर ग्राउंड स्टाफ को यकीन ही नहीं होता. इस बच्चे ने बताया कि वो इसी जहाज से काबुल से यहां पहुंचा है. लेकिन जहाज में बैठकर नहीं. बल्कि जहाज के लैंडिंग गियर में बैठकर.
ये जानकारी सुरक्षा अधिकारियों के लिए अविश्वसनीय था. अधिकारियों ने पैसेंजर में इस बच्चे का नाम चेक किया, ये बच्चा इस लिस्ट में था ही. उन्होंने तुरंत ही CISF को इसकी सूचना दी. CISF की टीम फौरन मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने पास ले गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










