
'मोहम्मद आमिर ढोंगी बाबा है...', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बरस पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, VIDEO
AajTak
मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. जब भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया तो आमिर ने फिर भविष्यवाणी की. आमिर ने कहा कि इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत को हरा देगी. आमिर की ये भविष्यवाणी भी गलत साबित हो गई है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें 'ढोंगी बाबा' कह दिया. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को लेकर सिद्धू का यह बयान सामने आया.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में आमिर की उन भविष्यवाणियों पर निशाना साधा, जिनमें उन्होंने कहा था कि भारत टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पाएगा.
यह भी पढ़ें: 'सैमसन का कैच छोड़ बहुत बड़ी गलती की...', सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक का छलका दर्द
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कुछ लोगों को झूठी भविष्यवाणी करने की आदत होती है. अगर उनकी बात सही निकल जाए तो वह खुद को बहुत बड़ा ज्ञानी बताने लगते हैं और अगर गलत हो जाए तो उसे महज अनुमान कहकर टाल देते हैं. सिद्धू का मानना है कि मैच की किस्मत भविष्यवाणी से नहीं बल्कि मैदान में तय होती है.
नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, 'ऐसे लोग खुद को बहुत बड़ा बाबा समझते हैं. पहले कहा गया कि भारत क्वालिफाई भी नहीं करेगा, सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा. फिर कहा गया कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका आगे जाएंगे. लेकिन दोनों टीमों को बाहर होना पड़ा. कहा गया कि इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतेगा, लेकिन वह भी हार गया.'
इससे पहले मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल होगा और बाद में उन्होंने इंग्लैंड की जीत की भविष्यवाणी भी की थी. हालांकि भारत की जीत के बाद आमिर ने कहा कि इंग्लैंड मैच जीत सकता था, लेकिन एक अहम कैच छूटने की वजह से मुकाबला हाथ से निकल गया. आमिर के मुताबिक, अगर हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच पकड़ लिया होता तो इंग्लैंड लक्ष्य हासिल कर सकता था. उन्होंने यह भी माना कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला है और जीत का श्रेय उन्हें ही जाता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








