
मोहन यादव कैबिनेट के एक मंत्री नहीं लेते सैलरी, उमा भारती का तंज, बोलीं- 296 करोड़ वाला अगर 12 लाख छोड़ दे तो कौन-सी बड़ी बात
AajTak
CM मोहन यादव की कैबिनेट में मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इस बार भी वेतन भत्तों का त्याग करने का ऐलान किया है. अपनी सैलरी को राजकोष से जनहित कार्यों में लगाने की बात कही है. यही नहीं, इससे पहले दो बार विधायक रहने के बावजूद भी काश्यप ने वेतन भत्तों का कोई लाभ नहीं लिया था.
रतलाम सीट से बीजेपी विधायक और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप की मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में बड़ी चर्चा है. अपनी सैलरी और पेंशन का त्याग करने वाले प्रदेश के इकलौते विधायक व मंत्री को अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नई सलाह दे डाली है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उमा भारती ने लिखा, ''हाल ही में मंत्री बने तथा रतलाम के एक संपन्न जैन व्यवसायी चेतन काश्यप ने अपनी संपत्ति 296 करोड़ घोषित की है. अभी कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के अखबारों में उनकी तारीफ लिखी थी कि वह अपना विधायक का वेतन नहीं लेते, जो कि सालभर का करीब 12 लाख रुपए होता है. 296 करोड़ वाला व्यक्ति अगर सरकार के 12 लाख छोड़ देता है तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है?
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आगे लिखती हैं, चेतन काश्यप सरकार को वेतन वापस करने के बजाय वह राशि अभावग्रस्त लड़कियां की शिक्षा पर खर्च करें.
हमें यह याद रखना पड़ेगा कि सभी विधायक बड़े व्यवसायी नहीं होते और न वो राजनीति से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं.
एक बार सांसद वरुण गांधी ने कहा था कि सांसदों को तनख्वाह और पेंशन नहीं लेना चाहिए. गांधी ऐसा कर सकते है, क्योंकि वो हजारों करोड़ों की पैतृक संपत्ति के मालिक हैं. अपना सर्वस्व त्यागकर राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले जनप्रतिनिधियों को हर तरह की सहूलियत सरकार से मिलनी चाहिए.
अगर विधायकों और सांसदों को ईमानदारी की राह पर चलना आसान बनाना है, तो चेतन कश्यप जैसे पूंजीपति विधायकों को छोड़कर सभी विधायक की तनख्वाह और अन्य भत्ते आज की सभी परिस्थितियों को देखकर मिलने चाहिए.''

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










