
मोराबी पुल हादसाः मरम्मत से जुड़े लोगों पर IPC की इन धाराओं में एक्शन, मिल सकती है इतनी सजा
AajTak
गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे के आरोपियों पर आईपीसी की धारा 114, 304 और 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आइए जानते हैं कि क्या कहती हैं आईपीसी की ये धाराएं? और इन धाराओं के तहत क्या है सजा का प्रावधान?
गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे में 141 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद चुनावी राज्य की सियासत भी गर्मा गई. पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पुल की मरम्मत से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें मरम्मत करने वाली कंपनी का मैनेजर, ठेकेदार और टिकट क्लर्क भी शामिल है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 114, 304 और 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. आइए जानते हैं कि क्या कहती हैं आईपीसी की ये धाराएं? और इन धाराओं के तहत क्या है सजा का प्रावधान?
आईपीसी की धारा 114 (Indian Penal Code Section 114) भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 114 (Section 114) के मुताबिक अपराध (Offence) किए जाते समय दुष्प्रेरक की उपस्थिति (Presence of an abettor) एक अपराध माना गया है और इसके लिए IPC की धारा 114 में दण्ड का प्रावधान (Provision of punishment) किया गया है.
सजा का प्रावधान (Punishment provision) धारा 114 के अनुसार, जब कभी कोई व्यक्ति जो अनुपस्थित होने पर दुष्प्रेरक के नाते दण्डनीय (Punishable as abettor) होता. उस समय उपस्थित हो जब वह कार्य या अपराध किया जाए जिसके लिए वह दुष्प्रेरण के परिणामस्वरूप दण्डनीय होता, तब यह समझा जाएगा कि उसने ऐसा कार्य या अपराध किया है.
आईपीसी की धारा 304 (Indian Penal Code Section 304) जो कोई ऐसा आपराधिक मानव वध (Criminal homicide) करेगा, जो हत्या की कोटि में नहीं आता है, यदि वह कार्य जिसके द्वारा मृत्यु कारित की गई है, मृत्यु या ऐसी शारीरिक क्षति, जिससे मृत्यु होना सम्भाव्य है, कारित करने के आशय से किया जाए, तो वह इस धारा के तहत आरोपी माना जाएगा. यानी यह गैर इरादतन हत्या का मामला माना जाएगा.
सजा का प्रावधान (Punishment provision) ऐसे आरोपी को दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास (Life imprisonment) या दोनों में से किसी भांति के कारावास से से दण्डित किया जाएगा, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी. साथ ही दोषी पर जुर्माना (Fine) भी लगाया जाएगा.
आईपीसी की धारा 308 (Indian Penal Code Section 308) जानबूझकर ऐसा कार्य करना, जिसमें आप जानते हैं कि सामने वाले व्यक्ति को चोट लग सकती है या नुकसान पहुंच सकता है. लेकिन आपका इरादा उसको नुकसान पहुंचाने का नहीं है. पर वो घायल हो जाता है, तो यह मामला आईपीसी की धारा 308 के तहत आएगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










