
मोबाइल मैसेज से फूटा था फिक्सिंग बम, आफरीदी के थप्पड़ के बाद आमिर ने उगला सच
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर Abdul Razzaq ने 2010 के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. उनके मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान लंदन में एक मोबाइल रिपेयर के दौरान सट्टेबाज Mazhar Majeed के फोन में मिले मैसेज से लॉर्ड्स टेस्ट में फिक्सिंग की साजिश का पता चला.
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने 2010 के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रज्जाक के मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान यह साजिश महज एक इत्तेफाक से बेनकाब हुई थी और इसका राज लंदन में मोबाइल फोन की मरम्मत के दौरान खुला था.
रज्जाक ने एक पाकिस्तानी टीवी शो में बताया कि लंदन में उनका एक दोस्त पार्ट-टाइम मोबाइल रिपेयर का काम करता था. उसी के पास सट्टेबाज मजहर मजीद एक खराब मोबाइल फोन ठीक कराने आया था. देर रात जब फोन ठीक हुआ तो उसमें मौजूद संदेश देखकर उसका दोस्त चौंक गया.
रज्जाक के अनुसार फोन में मजीद और तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच ऐसे संदेश थे, जिनमें लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट-फिक्सिंग की योजना का जिक्र था. दोस्त ने तुरंत ये संदेश रज्जाक को दिखाए, जिसके बाद उन्होंने उस समय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शाहिद आफरीदी को इसकी जानकारी दी.
आफरीदी ने उस सीरीज से पहले टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वे सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बने हुए थे.
रज्जाक ने बताया कि आफरीदी ने उस समय महज 18 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपने कमरे में बुलाया और उनसे पूछताछ की.
उन्होंने कहा, 'आफरीदी ने मुझे बाहर इंतजार करने को कहा. अंदर से उनकी तेज आवाज सुनाई दे रही थी. वे आमिर से सच बताने को कह रहे थे, लेकिन जब वह लगातार इनकार करता रहा तो अचानक थप्पड़ की आवाज आई.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









