
'मोदी सरनेम' पर अब ललित मोदी भड़के, राहुल गांधी को UK की कोर्ट में घसीटने की दी धमकी
AajTak
ललित मोदी का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर खुद को दुनिया में खेल के सबसे बड़े इवेंट का आयोजक बताया, जिससे तकरीबन 100 अरब डॉलर की कमाई हुई.
मोदी सरनेम पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटेन की कोर्ट में मामला दर्ज कराने की धमकी दी है.
ललित मोदी (59) ने उन्हें भगोड़ा कहने के लिए कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा है. उनका कहना है कि उन्हें अभी तक किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दिया गया है.
ललित मोदी का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है. उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर खुद को दुनिया में खेल के सबसे बड़े इवेंट का आयोजक बताया, जिससे तकरीबन 100 अरब डॉलर की कमाई हुई.
ललित मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'मैं देखता हूं हर ऐरा-गेरा और राहुल गांधी से जुड़ा हुआ शख्स बार-बार मुझे भगोड़ा कहता है. क्यों? कैसे? और कब मुझे इस मामले में दोषी ठहराया गया. मैं पप्पू उर्फ राहुल गांधी की तरह नहीं हूं, मैं एक सामान्य नागरिक हूं और ये कह रहा हूं कि ऐसा लगता है विपक्षी नेताओं के पास करने के लिए कुछ नहीं है. उनके पास या तो गलत जानकारी है या फिर वे बदले की भावना से बोलते हैं.'
ललित मोदी ने कहा, मैंने राहुल गांधी के खिलाफ तुरंत यूके की अदालत में मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है. मुझे यकीन है कि उन्हें कुछ ठोस सबूतों के साथ आना होगा. मैं उन्हें खुद को पूरी तरह से बेवकूफ बनते देखने के लिए उत्सुक हूं.
उन्होंने ट्वीट में कांग्रेस के कई नेताओं को टैग करते हुए दावा किया कि इन नेताओं के पास विदेशों में संपत्ति है और वह इसका पता और फोटो भेज सकते हैं. ललित मोदी ने कांग्रेस नेता आरके धवन, सीताराम केसरी, मोतीलाल वोहरा और नारायण दत्त तिवारी का नाम लेते हुए कहा कि 'कमलनाथ से पूछिए, आप सभी की विदेशों में संपत्तियां कैसे है. मैं पते और तस्वीरें भेज सकता हूं. भारत के लोगों को मूर्ख मत बनाओ कि असल लुटेरा कौन है.'

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








