
मोदी को यूं ही Most Dependable Friend नहीं बताते शिंजो आबे
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतरीन केमिस्ट्री रही है. मोदी ने ट्वीट करके आबे के जल्द ठीक होने की कामना की है. मोदी और आबे की दोस्ती वर्ल्ड पॉलिटिक्स में सुर्खियां बटोरती रही हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था में जापानी निवेश का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एक हमलावर ने गोली मार दी. आबे पर हुए इस हमले से पूरी दुनिया हैरान है. शिंजो आबे उन चुनिंदा विदेशी राजनेताओं में से एक हैं, जिनकी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहतरीन केमिस्ट्री रही है. मोदी ने ट्वीट करके आबे के जल्द ठीक होने की कामना की है. मोदी और आबे की दोस्ती वर्ल्ड पॉलिटिक्स में सुर्खियां बटोरती रही हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था में जापानी निवेश का हमेशा से बड़ा योगदान रहा है लेकिन आबे और मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच रिश्तों ने ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया, यह कहना गलत नहीं होगा.
आबे और मोदी में क्या समानता यह दोनों राजनेताओं की आपसी केमिस्ट्री का ही नतीजा था कि 2014 में एनडीए के सत्ता में आने के बाद से मोदी और आबे की लीडरशिप में कई अहम आर्थिक और सामरिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए. देखा जाए तो मोदी और आबे में कई समानताएं भी हें. मसलन सॉफ्ट नेशनलिज्म वाली इमेज वाले दोनों नेता शक्तिशाली जनादेश के साथ सरकार में आए और डेवलपमेंट समेत विभिन्न मुद्दों पर अहम फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इकॉनमी और विकास पर जोर देने वाले इन नेताओं के आर्थिक मॉडल को 'मोदीनॉमिक्स' और 'आबेनॉमिक्स' नाम दिया जा चुका है.
मोदी समेत 3 को टि्वटर पर फॉलो करते थे आबे आबे उन चुनिंदा ग्लोबल लीडर्स में से एक थे, जिन्होंने 2014 में विशालकाय जीत के लिए मोदी को बधाई उस वक्त दे दी, जब वोटों की गिनती भी पूरी नहीं हुई थी. एक वक्त था, जब शिंजो आबे मोदी समेत सिर्फ 3 लोगों को टि्वटर पर फॉलो करते थे. अब ये संख्या बढ़कर 23 हो गई है. इन लिस्ट में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हैं. कहा जाता है कि मोदी पीएम बनने से पहले जब गुजरात के सीएम थे, तब से ही शिंजो आबे की नीतियों के मुरीद थे. दोनों ही नेता एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं. आबे भी मोदी को आउस्टैंडिंग लीडर बता चुके हैं.
मोदी को बताया था Most Dependable Friend 2014 में जब मोदी जापान गए तो शिंजो आबे प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी को क्योटो में रिसीव करने पहुंचे. पूरी दुनिया जापान के किसी विदेशी नेता का ऐसा सत्कार किए जाने से हैरान थी. 2018 में भी जब मोदी एक दो दिवसीय समिट में शामिल होने के लिए जापान गए तो आबे ने अपने हॉलिडे होम पर मोदी की आगवानी की. भारत और जापान के मजबूत रिश्तों की तारीफ करते हुए आबे ने कहा था, 'मैं पूरी जिंदगी भारत का दोस्त रहूंगा.' आबे ने मोदी को most dependable friend (सबसे भरोसेमंद दोस्त) भी करार दिया था.
आबे ने जब 2020 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सत्ता छोड़ी तो पीएम मोदी ने भी अपने आबे को My Dear Friend संबोधित करते हुए भावुक विदाई दी थी. उन्होंने आबे की सेहत पर दुख जताया और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का क्रेडिट भी दिया था.
मोदी ने भी की शानदार मेजबानी आबे जब 2015 में भारत आए तो वह मोदी के साथ वाराणसी जाकर गंगा आरती में शामिल हुए थे. एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए दोनों प्रधानमंत्रियों की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, 2017 में जब आबे अहमदाबाद आए तो पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी शानदार मेजबानी की. भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए नींव रखी जानी थी और आबे अपनी पत्नी के साथ आए थे. आबे और उनकी पत्नी अहमदाबाद में एक खुली जीप पर सवार होकर रोडशो में भी शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








