
मोटेरा के आगे कहीं नहीं ठहरते MCG और ईडन, ये हैं दुनिया के 5 बड़े क्रिकेट स्टेडियम
AajTak
भारत और इंग्लैड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं. डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार है.
भारत और इंग्लैड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से अहमदाबाद के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम ( मोटेरा स्टेडियम) में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं. डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी करने के लिए दुनिया का यह सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम तैयार है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच भी इसी मैदान पर 4 मार्च से खेला जाएगा. इस स्टेडियम में दर्शकों की कुल क्षमता 110,000 है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस मैच में 50 फीसदी दर्शकों को अनुमति दी गई है. मोटेरा से पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम था. ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम - Grand ✅ Superbly equipped ✅ Welcome to the Motera - the biggest cricket stadium in the world. 👏👏 @GCAMotera | #SyedMushtaqAliT20 pic.twitter.com/KoNodrgcMf एक साथ चार ड्रेसिंग रूम वाला यह दुनिया का पहला स्टेडियम है. बारिश का पानी निकालने के लिए यहां एक आधुनिक सिस्टम लगा है. बारिश के बाद महज आधे घंटे में खेल शुरू हो सकता है. 24 फरवरी से यहां होने वाले डे-नाइट मैच के लिए खास तरह की एलईडी लाइट भी लगाई गई है. देश का ये पहला स्टेडियम है, जहां एलइडी लाइट में मैच खेला जाएगा. पिछले साल 24 फरवरी को ही इसी स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम हुआ था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








