
मॉर्गन-बटलर को भारतीयों का मजाक उड़ाना पड़ेगा महंगा, ECB कर सकता है कार्रवाई
AajTak
ईसीबी प्रवक्ता ने कहा था कि हमें पिछले सप्ताह आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर सतर्क किया गया था, इसलिए अन्य खिलाड़ियों के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए गए हैं.
भारतीयों का मजाक उड़ाने वाली कथित नस्लीय टिप्पणियों के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) अपनी राष्ट्रीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मॉर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की जांच कर रहा है. ईसीबी ने 'प्रासंगिक और उचित कार्रवाई' का वादा करते हुए कहा कि प्रत्येक मामले में व्यक्तिगत आधार पर विचार किया जाएगा. बटलर और मॉर्गन ने इन पोस्ट में भारतीयों का मजाक उड़ाने के लिए 'सर' का उपयोग किया है. ऑली रॉबिन्सन को 2012-13 में आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित किए जाने के बाद बटलर और मॉर्गन के ट्वीट की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











