
मॉनसून, टॉरनेडो, फ्लड, सुनामी... कहां से आए ये शब्द, क्या है मतलब? यहां जानिए
AajTak
मौसम की स्थिति बताने के लिए तमाम शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. लोग इनके मतलब भी समझते हैं, लेकिन इन शब्दों की उत्पत्ति कैसे हुई, अब इस बारे में जान लेते हैं-
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते महाराष्ट्र और गुजरात हाई अलर्ट पर हैं. तूफान से इनके बड़े हिस्सों में तबाही हो सकती है. बिपोर्जॉय का मतलब बंगाली भाषा में आपदा होता है. भारत सरकार का कहना है कि एनडीआरएफ समेत राहत एंव बचाव दल हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बीच हम मौसम से जुड़े कुछ शब्दों की उत्पत्ति के बारे में जान लेते हैं.
डेरेचो
ये सबसे लंबे समय तक रहने वाला सीधी रेखा वाला तूफान है. इस शब्द की उत्पत्ति 19वीं सदी में हुई थी. डेरेचो की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द directus से हुई है. जिसका मतलब है सीधा. इसमें स्पैनिश प्रननसिएशन भी जोड़ा गया, इसलिए इसे स्पैनिश शब्द भी कहा जाता है. टॉरनेडो
टॉरनेडो को बवंडर भी कहते हैं. हवा के गोल घूमने वाले चक्र को टॉरनेडो कहते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति स्पैनिश भाषा के शब्द tronar या to thunder से हुई है. tronar का मतलब है मुड़ना. ऐसा भी कहते हैं कि ये thunderstorm नामक शब्द से निकला है. इसमें r और o को मिक्स कर टॉरनेडो नाम पड़ा. फ्लड
बाढ़ एक प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदा होती है, जिसमें किसी जगह पर अतिरिक्त पानी जमा हो जाता है. फ्लड का हिंदी में मतलब बाढ़ होता है. इसे डच भाषा के शब्द 'vloed' से लिया गया है. विशेषज्ञ कहते हैं कि इसकी जड़े जर्मन भाषा के शब्द 'flut' और फ्रेंच भाषा के शब्द 'pleut' से भी जुड़ी हो सकती हैं, जिसका मतलब बारिश होता है.
ब्लिजार्ड

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











