
मैच के दौरान क्यों नहीं मुस्कराते हैं? धोनी के VIRAL पोस्ट पर खुद कोच गंभीर ने बताई वजह
AajTak
एमएस धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद गौतम गंभीर की मुस्कान की तारीफ की थी. इस पर गंभीर ने कहा कि मैच के दौरान डगआउट में रहकर मुस्कुराना आसान नहीं होता, क्योंकि भारत में टीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं और खेल में मेहनत के बावजूद जीत की कोई गारंटी नहीं होती.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी के वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. धोनी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए खास तौर पर गंभीर की तारीफ की थी और कहा था कि उनकी मुस्कान उन पर खूब जंचती है और उनकी इंटेंसिटी के साथ यह एक “किलर कॉम्बो” है.
दरअसल, रविवार को अहमदाबाद में टीम इंडिया के चैम्पियन बनने के बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद पोस्ट किया था. उस पोस्ट में उन्होंने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की और गंभीर के लिए खास मैसेज भी लिखा.
धोनी को लेकर क्या बोले गंभीर
इस पर ANI से बात करते हुए गंभीर ने धोनी को धन्यवाद कहा. लेकिन उन्होंने यह भी माना कि इंटरनेशनल मैच के दौरान चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना हमेशा आसान नहीं होता. गंभीर ने कहा कि जब आप डगआउट में बैठे होते हैं तो बहुत कुछ दांव पर लगा होता है. भारत में टीम से हमेशा बड़ी उम्मीदें रहती हैं और ऐसे में कई बार चाहकर भी हंसना या मुस्कुराना मुश्किल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: अब कोच गंभीर ने TMC सांसद को दिया तीखा जवाब, वर्ल्ड कप ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल
उन्होंने कहा कि भारत में हार को अक्सर विकल्प ही नहीं माना जाता. जबकि खेल में हार भी हो सकती है. अगर हारना सच में विकल्प नहीं होता तो भारत हर वर्ल्ड कप जीत चुका होता, लेकिन खेल ऐसा नहीं चलता. गंभीर ने आगे कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां मेहनत करने के बाद भी सफलता की कोई गारंटी नहीं होती. यह शेयर मार्केट या इक्विटी की तरह नहीं है कि निवेश किया और तय रिटर्न मिल जाएगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








