
'मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार, लेकिन पहलवानों का भी हो...', विवादों के बीच बृजभूषण सिंह का बड़ा ऐलान
AajTak
WFI के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा कि 'मैं अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट के लिए तैयार हूं. उन्होंने मांग रखी है कि विनेश और बजरंग पूनिया का भी नारको टेस्ट होना चाहिए. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह ने इसके पहले भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था.
पहलवानों और WFI व इसके चीफ बृजभूषण शरण सिंह के बीच जनवरी 2023 से रार जारी है. इसके बाद बीते अप्रैल में पहलवान खुलकर WFI चीफ के विरोध में आ गए और यौन शोषण का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. उधर पहलवानों का फैसला है कि जिस दिन नई संसद का उद्घाटन होगा, पहलवान उसी दिन संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. इस बारे में महम में आयोजित खाप पंचायत में ये फैसला लिया गया है. दूसरी ओर, WFI के पूर्व अध्यक्ष ने नार्को टेस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बृजभूषण ने फेसबुक पोस्ट पर की ये मांग विवाद के बीच WFI के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा कि 'मैं अपना नारको टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिये तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए. अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिये तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिये तैयार हूं. मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं. रघुकुल रीती सदा चली आयी, प्राण जाये पर वचन न जाई... जयश्रीराम.'
अपनी बात पर आज भी हूं कायम- बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह ने इसके पहले भी अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था. लखनऊ में बोलते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर आरोप साबित होते हैं तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा. हम दिल्ली से लेकर हरियाणा तक घिरने वाले नहीं हैं. जो भी लोग साजिश कर रहे हैं, मुंह के बल गिर चुके हैं. उन्होंने कहा कि सारे आरोप 'गुड टच और बैड टच' के हैं और सारे आरोप किसी बंद कमरे के नहीं बल्कि एक बड़े हॉल के अंदर टच करने के हैं. चीजे कोर्ट में हैं और विचाराधीन हैं, इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. जो भी आरोप लगे हैं, वो कहां हुए, क्या हुआ, कैसे हुआ और कब हुआ, इनमें एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो बिना कहे फांसी पर लटक जाऊंगा. मैं अपनी बात पर आज भी कायम हूं.
धरने को खाप पंचायत का मिला है समर्थन दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल पर बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जा चुके हैं. बृजभूषण से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी. पहलवान बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. पहलवानों के धरने को किसानों और खाप का भी समर्थन मिला हुआ है. इसी के तहत रविवार को हरियाणा के महम में एक खाप पंचायत आयोजित की गई.
23 मई को पहलवान निकालेंगे कैंडल मार्च पंचायत में फैसला लिया गया है कि, पहलवान 28 मई को नई संसद के बाहर महिला महापंचायत आयोजित करेंगे. पंचायत के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जंतर-मंतर पर बृजभूषण सरन सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पहलवानों के मौजूदा धरने के 1 महीने के अवसर पर 23 मई को इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला जाए. असल में आने वाली 23 मई पहलवानों के धरने को 1 महीने पूरे हो जाएंगे.
इससे पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 7 मई को भी खाप पंचायत हुई थी जिसमें सरकार को बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. खाप पंचायत में सरकार को 21 मई तक पहलवानों के मुद्दे पर एक्शन लेने का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
विनेश बोलीं- हमारे बुजुर्ग लेंगे निर्णय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि हमारे धरने के समर्थन में जितने लोग आ रहे हैं, सभी खाप पंचायत में जाएंगे. उन्होंने आगे की रणनीति को लेकर साफ कहा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग निर्णय लेंगे जो बहुत बड़ा हो सकता है. विनेश ने कहा कि हम खिलाड़ियों का तो नुकसान हो ही रहा है, खाप में बड़ा निर्णय हुआ तो किसान आंदोलन की ही तरह देश का नुकसान हो सकता है. इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे पहलवान पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







