
'मैं तो खेल भावना दिखाता...', रन आउट विवाद पर पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान आगा ने तोड़ी चुप्पी, बांग्लादेशी कप्तान को जमकर सुनाया
AajTak
बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तानी बैटर सलमान आगा को रन आउट किया. इस रन आउट के बाद 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' को लेकर बहस शुरू हो गई है. मिराज ने नियमों के अनुसार रन आउट को अंंजाम दिया था, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह खेल भावना के खिलाफ था.
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में हुए विवादित रन आउट पर पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि अगर वह बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज की जगह होते तो खेल भावना का पालन करते और इस तरह रन आउट नहीं करते. 13 मार्च (शुक्रवार) को मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान यह घटना काफी चर्चा में रही.
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. उस ओवर में मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद को मोहम्मद रिजवान ने हल्के से गेंदबाज की ओर खेल दिया. मिराज ने फॉलो-थ्रू में अपने जूते से गेंद को रोक लिया, लेकिन उसी दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान अली आगा से उनकी हल्की टक्कर हो गई. उस समय सलमान क्रीज से बाहर थे.
सलमान अली आगा को लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, इसलिए वह झुककर गेंद उठाने लगे, ताकि उसे मेहदी हसन मिराज को वापस दे सकें. लेकिन मिराज ने तुरंत गेंद उठाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टम्प्स पर मारा और रन आउट की अपील कर दी. मैदानी अंपायर तनवीर अहमद ने पूरे मामले को तीसरे अंपायर के पास भेजा, जिन्होंने रिप्ले देखने के बाद सलमान को आउट करार दिया क्योंकि गेंद अब भी प्ले में थी और उनका बल्ला क्रीज के अंदर नहीं था.
'नियमों के मुताबिक सही, लेकिन...' आउट होने के बाद सलमान अली आगा काफी नाराज दिखे और बांग्लादेश कप्तान से उनकी तीखी बहस भी हुई. बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा, 'मेरा मानना है कि क्रिकेट में स्पोर्ट्समैन स्पिरिट होनी चाहिए. जो मिराज ने किया वह नियमों के अनुसार सही है, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो मैं इसे अलग तरीके से करता. मैं स्पिरिट ऑफ क्रिकेट को प्राथमिकता देता.'
सलमान अली आगा ने बताया कि उन्हें लगा था गेंद उनके पैड और बल्ले से लगकर रुक गई है, इसलिए अब रन-आउट नहीं किया जा सकता. सलमान कहते हैं, 'गेंद पहले मेरे पैड और फिर बल्ले से लगी थी. इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे रन आउट नहीं किया जा सकता. मैं बस गेंद उठाकर उन्हें वापस देने जा रहा था.'
इस घटना के बाद सलमान अली आगा और बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के बीच भी तीखी बहस हुई थी. हालांकि सलमान ने इसे 'हीट ऑफ द मोमेंट' बताया. उन्होंने कहा, 'वह सब उस समय गरमा-गरमी में हुआ. मुझे याद भी नहीं कि हम क्या कह रहे थे. मुझे यकीन है कि हम दोनों ही अच्छी बातें नहीं कह रहे थे, लेकिन अब सब ठीक है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








