
'मैं जरूर वापस..' अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद सामने से कही ये बात!
ABP News
अनुपमा में अनुज की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले गौरव खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. गौरव को इस शो में इतना पसंद किया गया कि फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
स्टार प्लस के शो अनुपमा में अनुज का कैरेक्टर बहुत ही मजबूत तरीके से दिखाया गया था. इस शो में दर्शकों ने अनुज के कैरेक्टर को इतना पसंद किया कि गौरव खन्ना हर किसी के फेवरेट बन गए. इस शो का हिस्सा बनने के बाद गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 में देखा गया.
इस शो के वो विनर बने. उसके बाद से फैंस को लगने लगा कि बिग बॉस के बाद गौरव खन्ना अब अनुपमा में वापसी करेंगे. अब गौरव खन्ना ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जब गौरव खन्ना से पूछा गया कि क्या वो फिर से अनुपमा में अनुज के तौर पर वापसी करेंगे.
कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो वापसी करूंगा वापसी
ऐसे में गौरव खन्ना ने जो जवाब दिया वो काफी मजेदार था. गौरव खन्ना ने कहा,'आप गलत इंसान से इस बारे में पूछ रहे हैं. क्योंकि अनुपमा में वापसी करना मेरे हाथ में नहीं है. ये हमारे प्रोड्यूसर राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर डिपेंड करता है. अगर स्टोरी में मेरे लिए कुछ इंट्रेस्टिंग होगा तो मैं जरूर वापस आऊंगा. लेकिन, अगर ट्रैक एक्साइटिंग नहीं है तो मैं वापस नहीं आऊंगा.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












