
'मैं किसी से बदला नहीं ले रहा, मुद्दों पर लड़ रहा हूं,' सचिन पायलट ने भरी हुंकार
AajTak
सचिन पायलट अपनी ही सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाल रहे हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने अजमेर से की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी से बदला नहीं ले रहा हूं. मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी से कोई समस्या नहीं है. मैं मुद्दों पर लड़ रहा हूं. हम कुछ मुद्दों पर लड़े जिसके बाद हम सत्ता में आए. यह महत्वपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के उन मुद्दों की जांच की जाए.
राजस्थान की रेत एक बार फिर सियासी सरगर्मियों से तपने लगी है. कांग्रेस नेता पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वह पदयात्रा निकाल रहे हैं, इसकी शुरुआत उन्होंने अजमेर से की है. इस दौरान प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने कहा कि, मैं किसी से बदला नहीं ले रहा हूं. मुझे व्यक्तिगत रूप से किसी से कोई समस्या नहीं है. मैं मुद्दों पर लड़ रहा हूं.
मैंने किसी से कुछ नहीं छिपाया: पायलट इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे आरोपियो को पकड़ने से काम नहीं चलेगा. हम कुछ मुद्दों पर लड़े जिसके बाद हम सत्ता में आए. यह महत्वपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के उन मुद्दों की जांच की जाए. इसके साथ ही जब उनसे कांग्रेस छोड़ने के बाबत पूछा गया तो, इन अटकलों पर सचिन ने कहा कि, मैंने किसी से कुछ नहीं छुपाया है. मैंने जो भी किया है खुलकर किया है. वहीं, पवन खेड़ा पर पायलट ने कहा कि, अगर किसी को युवाओं के भविष्य के बारे में बात करना मजाक लगता है तो यह शर्म की बात है. मेरा समर्थन करने वालों को निशाना बनाया जा सकता है लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है.
मीडिया और पब्लिसिटी सेल के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने सचिन पायलट की जन संदेश यात्रा को लेकर मजाक उड़ाया था. पवन खेड़ा का तंज भरा बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया. पवन खेड़ा की माने तो सचिन पायलट की यात्रा की बात सुनकर उनको हंसी आई है.
2018 से गहलोत से खींचतान बता दें कि, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अजमेर दौरे के लिए यहां पहुंचे थे. वह अजमेर से जयपुर तक अपनी पांच दिवसीय जनसंघर्ष पदयात्रा की शुरुआत कर दी है. उनकी इस पांच दिवसीय पदयात्रा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चल रही राजनीतिक तनातनी के अंत के तौर पर देखा जा रहा है. पायलट और गहलोत के बीच संबंध पहले से ही खटास भरे रहे हैं. दोनों के बीच 2018 से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान रही है. दोनों ही नेता कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए भी नजर आए.
अशोक गहलोत पर की थी ये टिप्पणी सचिन पायलट ने जयपुर में अपने आधिकारिक आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे हैं. उनका यह बयान गहलोत की उस टिप्पणी के बाद आया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वसुंधरा बीजेपी के उन तीन विधायकों में से एक थी, जिन्होंने उनकी सरकार को बचाया था. इसके बाद सचिन पायलट ने कहा था कि यह स्पष्ट है कि सोनिया गांधी गहलोत की नेता नहीं है. यह स्पष्ट है कि वसुंधरा राजे गहलोत की नेता हैं. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं और मेरे सहकर्मी नेतृत्व बदलना चाहते हैं. हमने इस संबंध में अपनी इच्छा जता दी है. एक समिति का गठन किया गया था. दिवंगत नेता अहमद पटेल भी इस समिति का हिस्सा थे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








