
'मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता...', ट्रंप के इस बिल पर फूटा Elon Musk का गुस्सा
AajTak
अरबपति कारोबारी और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन के नए टैक्स और खर्च विधेयक (tax-and-spending bill) पर तीखा हमला बोला है. मस्क ने X पर लिखा कि 'माफ़ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता...',ये कांग्रेस का खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक बिल है. जिन लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया है, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हों ने गलत किया.
अरबपति कारोबारी और टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज Elon Musk ने ट्रंप प्रशासन के नए टैक्स और खर्च विधेयक (tax-and-spending bill) पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एलन मस्क ने इस बिल को 'बेहद घिनौना' (disgusting abomination) बताते हुए कहा कि ये घाटे को बढ़ा देगा.
इसके साथ ही मस्क ने लिखा कि 'माफ़ कीजिए, लेकिन मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता...',ये कांग्रेस का खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक बिल है. जिन लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया है, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए. क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हों ने गलत किया.
2.5 ट्रिलियन डॉलर घाटे की चेतावनी मस्क ने आगाह किया कि ये विधेयक अमेरिका के पहले से ही विशाल बजट घाटे को बढ़ाकर 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देगा, जिससे देश पर अस्थिर कर्ज़ का बोझ और गहराएगा.
ट्रंप की टीम से अलग हुए मस्क कुछ ही दिन पहले एलन मस्क ने 'गवर्नमेंट एफिशिएंसी विभाग' (DOGE) के चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी जिम्मेदारी थी संघीय खर्च को कम करना. उन्होंने इस विवादित विधेयक से खुद को स्पष्ट रूप से अलग कर लिया है.
ये भी पढ़ें- ट्रंप की टीम से MUSK की ड्रामैटिक एग्जिट... कैसे हुआ DOGE चीफ के 130 दिनों के करियर का The End? ट्रंप इस बिल पर कायमः व्हाइट हाउस व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने एलन मस्क की आलोचना को हल्के में लेते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले से जानते थे कि एलन मस्क इस बिल को लेकर क्या सोचते हैं, लेकिन एलन मस्क का ये कदम उनका (ट्रंप) नजरिया नहीं बदलेगा. यह बिग ब्यूटीफुल बिल है और राष्ट्रपति इसके साथ खड़े हैं. बता दें कि इस बिल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आर्थिक नीति की रीढ़ बताया है, जबकि मस्क इसे अनियंत्रित खर्च का प्रतीक मान रहे हैं.
मस्क ने ट्रंप को दी थी 250 मिलियन डॉलर की मदद

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









