
'मैंने आज जो देखा उस पर यक़ीन करना मुश्किल था', वैभव सूर्यवंशी की तूफ़ानी पारी पर फ़िदा हुए क्रिकेट फ़ैंस और पूर्व क्रिकेटर
BBC
मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा किया, उससे उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट फ़ैंस को अपना मुरीद बना लिया.
'14 साल की उम्र में इतनी ताक़त, अकल्पनीय'
'बच्चे जैसी शक्ल और भरपूर ताक़त'
'बच्चा नहीं फ़ायर है'
ये उन बेशुमार सोशल मीडिया कमेन्ट्स में से कुछ प्रतिक्रियाएं हैं जो भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बारे में हैं.
मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी ने जो कारनामा किया उससे उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट फ़ैंस को अपना मुरीद बना लिया.
सिर्फ़ 80 गेंदों पर तूफ़ानी 175 रन, यानी क़रीब 219 का स्ट्राइक रेट, 15 छक्के और 15 चौकों के साथ.
सूर्यवंशी की इस विस्फोटक इनिंग्स की वजह से हरारे में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया.













