
मेरे साथ ड्रिंक करोगी.. टैक्सी ड्राइवर के ऑफर पर भड़की लड़की! उठाया ये कदम
AajTak
लड़की कैब बुक कर रेलवे स्टेशन से अपने घर पहुंची. लेकिन इसके तीन महीने बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसे हिला कर रख दिया.
एक लड़की कैब बुक कर रेलवे स्टेशन से अपने घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन तीन महीने बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उसे हिला कर रख दिया. लड़की बेहद डर गई और उसने कैब के ड्राइवर के खिलाफ कंपनी में शिकायत दर्ज करा दी. लड़की ने कहा कि टैक्सी ड्राइवर को बैन कर देना चाहिए.
25 साल की इस लड़की का नाम मिनिवर लर्मन (Miniver Larman) है. लर्मन ने 5 मार्च को ऑनलाइन एक कैब बुक की थी. इसके जरिए वो रेलवे स्टेशन से अपने घर आईं. रास्ते में लर्मन कैब ड्राइवर से अपने हॉलिडे और सफर के बारे में बात कर रही थीं.
यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन तीन महीने बाद लर्मन के फेसबुक पर एक मैसेज आया, जिसे देख उनका दिमाग घूम गया. दरअसल, ये मैसेज किसी और ने नहीं बल्कि उसी कैब ड्राइवर ने भेजा था, जो लर्मन को घर छोड़कर गया था.
'आप मेरे साथ ड्रिंक पर जाना चाहेंगी'
ब्रिटेन की रहने वाली लर्मन के मुताबिक ड्राइवर ने 12 जून को उन्हें मैसेज किया था, जिसमें लिखा था- 'हैलो, जबसे मैंने आपसे यात्रा के दौरान टैक्सी में एक प्यारी चैट की थी, आपका नाम मेरे दिमाग से नहीं उतर रहा है. उम्मीद है कि आपको मेरे मैसेज भेजने से कोई आपत्ति नहीं होगी. क्या आप मेरे साथ ड्रिंक पर जाना चाहेंगी.'
'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर ने लर्मन को सुझाव दिया कि वो Southampton में एक फेस्टिवल में मिल सकते हैं. अजनबी ड्राइवर का मैसेज पढ़कर लर्मन डर गईं और असुरक्षित महसूस करने लगीं. ऐसे में उन्होंने ड्राइवर की शिकायत कैब कंपनी से कर दी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









