
मेयर शैली ओबेरॉय के सामने AAP पार्षद ने लगाई कुर्सी, विधायकों पर लगाया काम में अड़ंगा डालने का आरोप
AajTak
आम आदमी पार्टी के पार्षदों का असंतोष गाहे-बगाहे कई मौकों पर दिख चुका है. बीते हफ्ते एमसीडी सदन की बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रीति अपनी नाराजगी दिखाने के लिए अलग कुर्सी लेकर आईं. उनकी नाराजगी थी कि दिलशाद कॉलोनी वार्ड में जनता के काम नहीं हो रहे.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में छह महीने से कम वक्त बचा है, इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. दिल्ली नगर निगम में उसके 134 पार्षद थे, लेकिन अब 129 रह गए हैं. जबकि एमसीडी सदन में बीजेपी के 112 सदस्य हो गए हैं. आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने दो दिन पहले ही एमसीडी सचिव को सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले का हवाला देते हुए स्थायी समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. इसके अगले दिन AAP के 5 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए. आम आदमी पार्टी जवाबी रणनीति बना रही है.
खबर है कि AAP के शीर्ष नेता नए घटनाक्रम के मद्देनजर नुकसान को कम करने और नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने लिए बैठक कर रहे हैं. AAP के पार्षदों का असंतोष गाहे-बगाहे कई मौकों पर दिख चुका है. बीते हफ्ते एमसीडी सदन की बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रीति अपनी नाराजगी दिखाने के लिए अलग कुर्सी लेकर आईं. उनकी नाराजगी थी कि दिलशाद कॉलोनी वार्ड में जनता के काम नहीं हो रहे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को... दिल्ली MCD के 'ऑपरेशन लोटस' का क्या होगा असर?
इसलिए वह सदन की बैठक में कुर्सी भी खुद के घर से लेकर आईं और पोस्टर लहराया, जिस पर लिखा था 'महापौर मेरी बात सुनिए, अब मैं चुप नहीं बैठूंगी'. जब से वार्ड समिति के चुनाव की घोषणा हुई है, तब से बीजेपी और AAP में शह और मात का खेल चल रहा है. दोनों पार्टियों के सामने अपने पार्षदों को साधे रखने की चुनौती है. एक पार्षद ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इलाके के विधायक, पार्षदों के काम में यह कहकर हस्तक्षेप कर रहे हैं कि एमसीडी में विधायक भी नॉमिनेटेड हैं. लिहाजा एमसीडी से संबंधित काम के लिए लोग पार्षद नहीं बल्कि विधायक से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: 'AAP से हो रहा मोहभंग...', पार्षदों के BJP में शामिल होने पर दिल्ली कांग्रेस चीफ ने कसा तंज
पार्षद के आरोप वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. भले नीतियां एमसीडी सदन में बनती हैं, लेकिन उन्हें लागू करने की पावर एमसीडी कमिश्नर के पास है. लिहाजा असंतोषी पार्षद अपनी स्थिति किससे बयां करें. सदन की पिछली बैठक में ऐतिहासिक तौर पर पहली बार ऐसे हुआ जब सत्ता पक्ष के पार्षदों ने महापौर के विवेकाधिकार फंड से सड़कों के निर्माण न होने का मुद्दा उठाया. AAP के पार्षद सदन में फ्लैक्स और प्लेकार्ड लेकर पहुंच गए और एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार के सामने विरोध में खड़े हो गए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










