
मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मांग में भरा सिंदूर, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल
ABP News
Monalisa Married Muslim Boyfriend : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने 11 मार्च को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली. उनके बॉयफ्रेंड फरमान ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनकी मांग में सिंदूर भरा.
साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी-बड़ी आंखों की वजह से खूब सुर्खियों में रहीं और देखते ही देखते वे महाकुंभ वायरल गर्ल बन गईं. वहीं महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने बीते दिन अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर हर किसी को चौंका दिया. मोनालिसा ने ये शादी केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में की. उनकी शादी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मोनालिसा की मांग में बॉयफ्रेंड फरमान ने भरा सिंदूरवायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा लाल साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में उनके बॉयफ्रेंड फरमान कई लोगों की मौजूदगी में उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए और उन्हें मंगलसूत्र जैसा धागा पहनाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, married her boyfriend Furman Khan on 11th March 2026 at the Arumanoor Sree Nainaar Deva Temple (often referred to as Nayanar Temple) near Poovar. pic.twitter.com/Plc3aCXy1u

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












