
मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने से भड़का बांग्लादेश, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन
AajTak
बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश दिया था. मुस्ताफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था. मुस्ताफिजुर को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर उठे विवाद के बाद बांग्लादेशी सरकार ने बिग कॉल लिया है. बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. सरकार ने साफ किया है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा.
26 मार्च को जारी एक आधिकारिक आदेश में पुष्टि की गई कि बांग्लादेश में आईपीएल से जुड़ा कोई भी प्रसारण, प्रमोशन या इवेंट कवरेज नहीं दिखाया जाएगा. बयान में कहा गया कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है. बांग्लादेशी अधिकारियों के मुताबिक मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने के फैसले की जानकारी उन्हें बीसीसीआई के निर्देश के रूप में दी गई थी, जबकि सरकार ने इसे बिना किसी तार्किक वजह के लिया गया फैसला करार दिया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी पैंतरा चला तो क्या BCCI की कमाई को बड़ा झटका लगेगा? सच कुछ और ही है
सरकारी बयान में कहा गया कि इस निर्णय ने बांग्लादेश की जनता को दुखी, आहत और आक्रोशित किया है. इसी जनभावना को ध्यान में रखते हुए संबंधित प्राधिकरण के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है कि आईपीएल से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों का प्रसारण अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रहेगा. अगले आदेश तक आईपीएल के किसी भी मुकाबले या उससे संबंधित किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का प्रसारण नहीं किया जाएगा.
मुस्ताफिजुर को आईपीएल से हटाने पर विवाद बढ़ा मुस्ताफिजुर रहमान को अचानक आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद से ही बांग्लादेश में यह मुद्दा बहस का विषय बना हुआ है. फैन्स, पूर्व क्रिकेटर और विशेषज्ञ लगातार इस फैसले के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं. अब आईपीएल टेलीकास्ट पर बैन ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह विवाद सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेल और कूटनीतिक संवेदनशीलता का मुद्दा बन चुका है.
यह विवाद अब सिर्फ टेलीकास्ट बैन तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और द्विपक्षीय संबंधों पर भी साफ नजर आने लगा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत ना भेजने का फैसला किया है. बोर्ड ने इसके पीछे सुरक्षा चिंताओं और बांग्लादेश सरकार की सलाह का हवाला दिया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








