
'मुनीर ने अफगानिस्तान से रिश्ते जानबूझकर बिगाड़े...', पूर्व PAK पीएम इमरान खान का बड़ा आरोप
AajTak
72 वर्षीय इमरान खान बीते दो साल से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं. उन्होंने आसिम मुनीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मुनीर के सेना प्रमुख बनने के बाद से लगातार उकसावे की कार्रवाई की गई ताकि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के साथ युद्ध में धकेला जा सके.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने जानबूझकर अफगानिस्तान के साथ रिश्तों को नुकसान पहुंचाया है. उनका दावा है कि यह सब काबुल की मौजूदा तालिबान सरकार का विरोध करने वाले लॉबी को खुश करने और खुद को पश्चिमी देशों के सामने रक्षक के तौर पर पेश करने के लिए किया गया.
72 वर्षीय इमरान खान, जो बीते दो साल से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आसिम मुनीर के सेना प्रमुख बनने के बाद से लगातार उकसावे की कार्रवाई की गई ताकि अफगानिस्तान को पाकिस्तान के साथ युद्ध में धकेला जा सके."
उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीर शासन ने पहले अफगान सरकार को गंभीर धमकियां दीं और फिर धार्मिक, नैतिक और अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी अधिकारों का उल्लंघन करते हुए उन अफगानों को पाकिस्तान से बाहर निकाल दिया जो तीन पीढ़ियों से यहाँ रह रहे थे.
इमरान खान ने कहा कि अफगान ज़मीन पर हमले किए गए और अब कबायली इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बहाने सैन्य अभियान चलाया जा रहा है. इन नीतियों के कारण हमारे अपने लोग मारे जा रहे हैं. यह तरीका कभी शांति स्थापित नहीं कर सकता. स्थायी शांति सिर्फ संवाद से आती है.
उन्होंने शांति बहाल करने के लिए तीन पक्षों को साथ लाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कबायली इलाकों के लोग, अफगान सरकार और अफगान जनता को साथ आने की जरूरत है.
इमरान खान ने कहा कि किसी भी सैन्य कार्रवाई से आतंकवाद और बढ़ेगा और पुलिस को आतंकवाद से निपटने में झोंकने से सुशासन और क़ानून-व्यवस्था चरमरा जाएगी. उन्होंने अपने सहयोगी नेताओं से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के विशेष उपाय करने की अपील भी की.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









