
मुंबई रियल एस्टेट में हुई प्रीति जिंटा की बड़ी डील, 18.5 करोड़ में बेचा बांद्रा का लग्जरी फ्लैट
ABP News
Preity Zinta Apartment Sale: प्रीति जिंटा ने मुंबई में अपना अपार्टमेंट 18.5 करोड़ रुपये में बेच दिया. चार महीनों में यह उनकी दूसरी प्रॉपर्टी डील है, जिससे मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में चर्चा तेज है.
मुंबई की रियल एस्टेट मार्केट में एक बार फिर बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है. बताया जा रहा है कि ये फ्लैट करीब 18.5 करोड़ रुपये में बेचा गया है. ये अपार्टमेंट उन्हें उनके पुराने बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट के बाद मिला था. इस डील के बाद प्रीति जिंटा एक बार फिर मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट में चर्चा का विषय बन गई हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह फ्लैट मुंबई के बांद्रा इलाके के मशहूर पाली हिल में स्थित है. यह इलाका मुंबई के सबसे महंगे और पसंदीदा इलाकों में गिना जाता है, जहां कई फिल्मी सितारे और बड़े बिजनेसमैन रहते हैं.
प्रीति ने बेचा 1,770 वर्ग फुट का अपार्टमेंट
प्रीति जिंटा के करीबी सूत्रों ने दिसंबर 2025 हिंदुस्तान टाइम्स रियल स्टेट को बताया था कि यह अपार्टमेंट करीब 1,770 वर्ग फुट का है और बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर बना हुआ है. इस प्रॉपर्टी को प्रिया नागर और राजीव नागर ने खरीदा है, जो भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बताए जा रहे हैं. इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 2 मार्च 2026 को पूरी की गई है. बता दें, जिस बिल्डिंग में यह फ्लैट है, वह पहले काफी पुरानी थी और बाद में उसका रीडेवलपमेंट किया गया. रीडेवलपमेंट के दौरान पुराने फ्लैट मालिकों को नई बिल्डिंग में एक नया अपार्टमेंट दिया जाता है. इसी बीच प्रीति जिंटा को भी यह नया फ्लैट मिला था. बताया जाता है कि बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट का काम कीस्टोन रियलटर्स यानी रुस्तमजी ने किया था.
4 महीने में 2 अपार्टमेंट की हुई डील

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












