मुंबई: कोर्ट में उद्धव गुट की बड़ी जीत, 5 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में मिली रैली की इजाजत
AajTak
महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर चल रही तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी जीत मिली है. कारण, हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच दशहरा रैली करने की अनुमित दे दी है.
महाराष्ट्र में शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर चल रही तनातनी के बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी जीत मिली है. कारण, हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच दशहरा रैली करने की अनुमित दे दी है. दरअसल, शिवसेना वर्षों से यहां पर दशहरा रैली का आयोजन करती आई है. लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण यह रैली स्थगित कर दी गई थी. अब स्थिति सुधरने के बाद ठाकरे गुट ने 5 अक्टूबर को रैली करने का ऐलान किया था. हालांकि शिवसेना दो फाड़ होने के बाद शिंदे गुट भी इस बार रैली का आयोजन करना चाहता था. जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने थे.
पार्क में रैली को लेकर बीएमसी ने ठाकरे गुट को अनुमति नहीं दी थी. जिसके बाद यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा था. जहां गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 2 से 6 अक्टूबर के बीच रैली करने की अनुमति दे दी. जिसके बाद शिवसेना शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को दशहरा रैली का आयोजन कर सकेगी. इस फैसले को लेकर ठाकरे गुट में खुशी की लहर है और वह इसे अपनी बड़ी जीत करार दे रहे हैं. कोर्ट ने ठाकरे गुट से कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा. पुलिस रैली के दौरान वीडियो रिकार्डिंग करेगी. कोर्ट ने कहा है कि अगर रैली में कुछ गलत होता है तो बाद में कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
रैली में लोगों को जुटाने के आदेश
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उद्धव ठाकरे ने शिवसेना पदाधिकारियों संग बैठक कर दशहरा रैली में लोगों को जुटाने के निर्देश दिए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि रैली हर हाल में शिवाजी पार्क में ही होगी. इसके लिए शिवसेना जोर-शोर से तैयारियों में भी जुट गई है. उन्होंने शिवसेना के बागी विधायकों पर भी निशाना साधा था. ठाकरे ने कहा था कि जो लोग शिवसेना छोड़ गए वो ठग हैं.
दोनों गुटों ने बीएमसी से मांगी थी अनुमति
बता दें कि शिवाजी पार्क में रैली करने के लिए ठाकरे गुट और शिंदे गुट ने अलग-अलग अनुमति के लिए आवेदन किया था. लेकिन बीएमसी ने दोनों के आवेदनों को खारिज करते हुए रैली की इजाजत देने से इनकार कर दिया था. बीएमसी के अधिकारियों ने अपने जवाब में कहा था कि मुंबई पुलिस द्वारा उठाए गए कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दों के आधार पर इस रैली की अनुमति नहीं दी जा सकती. जानकारी के मुताबिक दशहरा रैली के लिए ठाकरे गुट के अनिल देसाई ने 22 अगस्त को और शिंदे गुट के विधायक सदा सर्वांकर ने 30 अगस्त को बीएमसी को आवेदन दिए थे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








