
मुंबई की हवा 10 मिनट भी नहीं झेल पाए, छोड़ा पॉडकास्ट ...कौन हैं ब्रायन जॉनसन, जो हमेशा रहना चाहते हैं जवान
AajTak
अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) जो खुद को जवान बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, मुंबई की हवा को महज 10 मिनट भी सहन नहीं कर पाए! निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के साथ उनका पॉडकास्ट पूरी तैयारी के बावजूद अधूरा रह गया।
अरबपति ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson खुद को जवान बनाए रखने की जिद के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं. दावा किया जाता है कि वह हर साल करीब 16 करोड़ रुपये सिर्फ इस मकसद के लिए खर्च करते हैं. 47 साल के जॉनसन अपनी उम्र को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, और यही वजह है कि वह दुनिया भर में मशहूर हो गए हैं.
वहीं, दूसरी ओर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) भारतीय स्टॉक ब्रोकिंग फर्म Zerodha के को-फाउंडर हैं. हालांकि, हाल के दिनों में वह अपने पॉडकास्ट के लिए ज्यादा जाने जाते हैं. उनके पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक शामिल हो चुके हैं, जिससे उनकी चर्चा और बढ़ गई.
अब ये दोनों शख्स पॉडकास्ट के सिलसिले में मिले, लेकिन इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया!
पॉडकास्ट छोड़ कर भागे ब्रायन जॉनसन अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन (Bryan Johnson) जो खुद को जवान बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, मुंबई की हवा को महज 10 मिनट भी सहन नहीं कर पाए! निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के साथ उनका पॉडकास्ट पूरी तैयारी के बावजूद अधूरा रह गया।
क्या हुआ था? खुद की जवानी बरकरार रखने के लिए रोजाना 111 गोलियां लेने वाले जॉनसन का दावा है कि उनकी हड्डियां 30 साल की और दिल 37 साल का है. उनकी मुलाकात निखिल कामथ से मुंबई के बांद्रा स्थित सी-फेसिंग अपार्टमेंट में होनी थी, जहां से समुद्र का नज़ारा दिखता है. पॉडकास्ट के लिए हवा की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा गया था. बाहर भले ही AQI 160 था, लेकिन कमरे के अंदर इसे 130 पर कंट्रोल किया गया. इसके बावजूद ब्रायन जॉनसन को मुंबई की हवा रास नहीं आई. वह इसे सहन नहीं कर सके और महज 10 मिनट में पॉडकास्ट छोड़कर चले गए.
भारत की हवा पर जॉनसन का बयान

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









